23 नवंबर 2026, 2:25 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

Video: विक्रांत मैसी ने इवेंट में ठीक की शाहरुख खान की पैंट, किंग खान ने गले लगाकर जताया प्यार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और '12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो 21 नवंबर को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' इवेंट का है. वीडियो में विक्रांत कुछ ऐसा करते नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. लोग दोनों एक

Video: विक्रांत मैसी ने इवेंट में ठीक की शाहरुख खान की पैंट, किंग खान ने गले लगाकर जताया प्यार
स्रोत: abp world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और '12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो 21 नवंबर को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' इवेंट का है. वीडियो में विक्रांत कुछ ऐसा करते नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. लोग दोनों एक्टर्स की बॉन्डिंग और विक्रांत के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

इवेंट में क्या हुआ?

दरअसल, इस खास इवेंट को विक्रांत मैसी होस्ट कर रहे थे. कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और बोमन ईरानी एक साथ स्टेज पर खड़े थे. तभी विक्रांत की नजर शाहरुख की पैंट पर गई. किंग खान की पैंट नीचे से उनके जूते में फंस गई थी. ये देखते ही विक्रांत बिना देर किए नीचे झुके और बड़े प्यार और सम्मान के साथ शाहरुख की पैंट ठीक कर दी.

          View this post on Instagram                      

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

शाहरुख खान ने प्यार से लगाया गले

विक्रांत के इस अंदाज को देखकर शाहरुख खान मुस्कुराने लगे. जैसे ही विक्रांत खड़े हुए, किंग खान ने उन्हें गले लगा लिया और प्यार से उनकी पीठ भी थपथपाई. स्टेज पर मौजूद बोमन ईरानी भी ये देखकर मुस्कुराते नजर आए. अब सोशल मीडिया पर इस पल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

          View this post on Instagram                      

A post shared by Mahesh Kumar Dangodra (@mahesh_videojournalist)

विक्रांत मैसी को सिखाया अपना सिग्नेचर पोज

इस इवेंट से शाहरुख खान और विक्रांत मैसी का एक और वीडियो सामने आया है. इसमें शाहरुख स्टेज पर विक्रांत और बोमन ईरानी को अपना आइकॉनिक सिग्नेचर पोज सिखाते नजर आ रहे हैं. तीनों का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इसके अलावा, शाहरुख ने मंच से 26/11 मुंबई हमले और पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी दी.

          View this post on Instagram                      

A post shared by Mahesh Kumar Dangodra (@mahesh_videojournalist)

बता दें कि 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में शाहरुख और विक्रांत को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था. शाहरुख को ये अवॉर्ड फिल्म 'जवान' और विक्रांत को '12वीं फेल' के लिए दिया गया था. इसके अलावा, विक्रांत की साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'लव हॉस्टल' को शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया था.

समाचार स्रोत

यह खबर abp world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗