31 अक्टूबर 2026, 8:35 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेक्नोलॉजी

Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत

Vivo Y600 Sale: Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Y600 चीन में बिक्री के लिए पेश कर दिया है. इस फोन की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो गई थी और अब 30 अक्टूबर से इसे Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदा जा सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की कोई जानकारी

Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

Vivo Y600 Sale: Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Y600 चीन में बिक्री के लिए पेश कर दिया है. इस फोन की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो गई थी और अब 30 अक्टूबर से इसे Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदा जा सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की कोई जानकारी शेयर नहीं की है. तो आइए जानते हैं कि इस फोन के खास फीचर्स और कीमत क्या है. 

Vivo Y600 के खास फीचर्स

Vivo Y600 की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी बड़ी बैटरी को लेकर हो रही है. इसमें 10000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है, जिसकी मदद से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, अगस्त में किए गए एक टेस्ट के दौरान इस फोन ने लगातार 32 घंटे 37 मिनट तक लाइवस्ट्रीमिंग की थी. इसी परफॉर्मेंस के आधार पर इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब मिला. वहीं कंपनी के लैब टेस्ट में लंबे वीडियो देखने पर 28 घंटे तक का बैकअप देने का दावा है.

120Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity प्रोसेसर

फोन में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और 10-बिट कलर आउटपुट मिलता है. स्क्रीन DCI-P3 वाइड कलर गैमट को भी सपोर्ट करती है. परफॉर्मेंस के लिए Vivo Y600 में MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया गया है. यह 6nm टेक्नोलॉजी पर बना ऑक्टा-कोर चिपसेट है. इसके साथ ARM Mali-G610 GPU मिलता है. फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है. यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है.

यह भी पढ़ें - आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर

50MP कैमरा और IP68-IP69 रेटिंग

फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में 50MP का सिंगल कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन से 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. इसके अलावा इसमें IP68 और IP69 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, NFC, Bluetooth 5.4 और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

Vivo Y600 की कीमत और बिक्री
 
Vivo Y600 को चीन में Sapphire Blue, Diamond Gold और Obsidian Black तीन कलर में लॉन्च किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 1,999 युआन (करीब 29,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. वहीं, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 2,099 युआन (करीब 30,000 रुपये) है. चीन में इस फोन की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और आज से Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर इसकी बिक्री शुरू हो गई है, हालांकि भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें - Wi-Fi Router Overheating : क्या आपका Wi-Fi राउटर जरूरत से ज्यादा गर्म है? ऐसे पहचानें खतरे के संकेत

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗