23 नवंबर 2026, 2:19 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
खेल

Watch: पाकिस्तान प्लेयर्स की नापाक करतूत, हर्षित राणा के साथ की ये हरकत; देखें वीडियो

रविवार को भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी घटिया हरकत करने पर उतर आए. राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मैच में इंडिया ए की हार लगभग पक्की हो चुकी थी, इसी बीच जब हर्षित राणा का विकेट गिरा तो पाकिस्तानी प्लेयर्स उन्हें छेड़ने लगे. पाकिस्तान के 313 रनों रनों के जवाब में इंडिया ए की पूरी टीम 265 रनों पर

Watch: पाकिस्तान प्लेयर्स की नापाक करतूत, हर्षित राणा के साथ की ये हरकत; देखें वीडियो
स्रोत: abp world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

रविवार को भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी घटिया हरकत करने पर उतर आए. राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मैच में इंडिया ए की हार लगभग पक्की हो चुकी थी, इसी बीच जब हर्षित राणा का विकेट गिरा तो पाकिस्तानी प्लेयर्स उन्हें छेड़ने लगे. पाकिस्तान के 313 रनों रनों के जवाब में इंडिया ए की पूरी टीम 265 रनों पर सिमट गई थी. भारत यह मैच 48 रनों से हार गया.

हर्षित राणा 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद इरफान रंधावा का शिकार बने. फरहान यूसुफ ने उनका कैच लपका और हर्षित अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे. हर्षित आउट हुए तो पाकिस्तानी प्लेयर्स ने उन्हें घूरना शुरू कर दिया. कुछ खिलाड़ियों ने दूर खड़े रहकर हर्षित को छेड़ा, लेकिन सुफियां मुकीम हद पार करते हुए उनके पीछे चल पड़े. 

सुफियां मुकीम ने हर्षित के पीछे-पीछे चलते हुए उनसे कुछ कहा. जवाब में हर्षित ने भी मुंह पीछे की ओर करके उनसे कुछ कहा. मामला और आगे बढ़ता, उससे पहले ही तेज गेंदबाज अली रजा, मुकीम को वहां से ले गए. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

Lafda after wicket of Harshit Rana 🤬 https://t.co/rqz2qptLHE

— Er Robin Alwar (@Robinalwar11) November 23, 2026

हर्षित राणा ने की थी पहल

दरअसल इस सबकी शुरुआत हर्षित राणा ने ही की थी. उन्होंने पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज शामिल हुसैन और माज सदाकत को स्लेज किया था. जब आयुष बडोनी ने शामिल हुसैन का विकेट लिया तब हर्षित ने उन्हें आक्रामक अंदाज में सेंड-ऑफ दिया था. उससे अगले ही ओवर में हर्षित ने रोहेल नजीर को आउट करने के बाद भी आक्रामक सेलिब्रेशन किया था.

मैच की बात करें तो तिलक वर्मा ने 100 रन बनाए, वहीं शाहबाज अहमद ने 56 रन बनाकर तिलक के साथ 112 रनों की साझेदारी की. मगर उनका यह योगदान टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सका. अब सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को अगला मैच हर हाल में जीतना होगा.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के नाम से अभिषेक शर्मा में जाग उठता है तूफान, रिकॉर्ड जीत लेगा दिल 

समाचार स्रोत

यह खबर abp world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗