23 नवंबर 2026, 3:01 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

Weekly Tarot Horoscope 22 to 28 November 2026: कन्या, धनु और मकर समेत इन राशियों को बंपर लाभ, जानें मेष से मीन का साप्ताहिक टैरो राशिफल

Weekly Tarot Horoscope 22 to 28 November 2026: टैरो कार्ड्स की ऊर्जा हमें आगामी सप्ताह के अवसरों, चुनौतियों और जीवन के महत्वपूर्ण बदलावों के प्रति सचेत करती है. 22 से 28 नवंबर 2026 का यह सप्ताह कन्या, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए नई परियोजनाओं, आय के नए स्रोतों और

Weekly Tarot Horoscope 22 to 28 November 2026: कन्या, धनु और मकर समेत इन राशियों को बंपर लाभ, जानें मेष से मीन का साप्ताहिक टैरो राशिफल
स्रोत: ABP NEWS ASTRO
शेयर करेंWhatsAppFacebook

Weekly Tarot Horoscope 22 to 28 November 2026: टैरो कार्ड्स की ऊर्जा हमें आगामी सप्ताह के अवसरों, चुनौतियों और जीवन के महत्वपूर्ण बदलावों के प्रति सचेत करती है. 22 से 28 नवंबर 2026 का यह सप्ताह कन्या, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए नई परियोजनाओं, आय के नए स्रोतों और पारिवारिक खुशियों के द्वार खोल रहा है, तो वहीं कुछ राशियों को जल्दबाजी, शॉर्टकट और अनावश्यक विवादों से बचकर सुरक्षित राह अपनाने की सलाह दे रहा है.

आइए जानते हैं प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का संपूर्ण साप्ताहिक टैरो भविष्यफल.

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातक इस हफ्ते अपना स्थान परिवर्तन करने का मन बना सकते हैं. संपत्ति के माध्यम से लाभ मिलने की संभावनाएं हैं. आप उन संबंधों जो आपने पहले से ही तोड़ दिए हैं. कारण मानसिक परेशानओं का सामना करना पड़ सकता है. संतान पक्ष की तरफ से आपको सुखद समाचार मिल सकता है. आपको सलाह है कि फिलहाल, किसी प्रकार का शार्टकट का सहारा न लें और सुरक्षित राह पर चलें.

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ ज्यादा अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है. इसलिए आपको सलाह है कि इस हफ्ते जितना हो सकें सीमित दायरे में रहें और ज्यादा फैलाव न करें. यह बेहतर होगा अगर आप सहयोगियों और मित्रों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की कोशिश करे. सेहत के लिहाज से भी सप्ताह कुछ अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है. आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है. इस मजबूत करने के लिए आप हर संभवन प्रयास करेंगे. माता पक्ष कके किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित हो सकती है.

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को आज कोशिश करनी चाहिए की आप अपनी समस्याएं अपने दोस्त के साथ बांटे. इस राशि के छात्रों को सफलता आसानी से प्राप्त होगी. अपनी दैनिक दिनचर्या में अशांति के कारण आप स्वास्थ्य संबंधी मुसीबत का सामना कर सकते हैं. बात करें आपके वैवाहिक जीवन की तो रिश्ते में काफी सामंजस्य बना रहेगा. इस हफ्ते आपको लाभ मिलने की संभावनाएं भी हैं तो ऐसे में आप रिस्क लेने की कोशिश कर सकते हैं. पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी.

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लोगों को विपरीत लिंग के कोई सहयोगी आकर्षित कर सकता है. अतीत को भूलने और वर्तमान में जीने की कोशिश करेंगे. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने से आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. हालांकि, इस हफ्ते विद्यार्थी वर्ग के जातक थोड़ा डिस्टर्ब रह सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में पूरा धन नहीं दे पाएंगे, प्रेम संबंधों में थोड़ी कसा-कसी बनी रहेगी. व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी. अनियमितता से स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है. कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी. कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे. वाणि पर संयम आवश्यक है. नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना. बचत में वृद्धि होगी. स्वयं का प्रभाव बढ़ेगा. अनुभवों का लाभ मिलेगा.

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लोगों को इस हफ्ते पूर्व प्रयासों से लाभ का संकेत कर रहे हैं. काम करने के लिए समय संतोषजनक रहने वाला है. लेकिन दोस्ती में कुछ समस्या हो सकती हैं. अगर आप यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो उसके लिए समय अच्छा रहेगा. यात्रा के लिए समय अनुकूल रहने वाला है. . कुल मिला के यह एक सकारात्मक समय है इसका भरपूर लाभ उठाये. आपको सलाह है कि इस अवधि में केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान दें. दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है.

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों को कोई बड़ी और अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. अगर आप कोई नई परियोजना को शुरु करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए समय बेहद ही शुभ रहने वाला है. वैवाहिक अथवा प्रेम सम्बंदो के लिए समय मिश्रित है. इस राशि के विद्यार्थी वर्ग के लोग अपने समय के अच्छे से उपयोग कर पाएंगे कार्यक्षेत्र में भी कुछ विपरीत परिस्थितियां आपके सामने आ सकती है. लेकिन , सप्ताह के मध्य में स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. आप राहत की सांस ले पाएंगे.

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को आज कामकाज में विशेष सावधानी बरतनी होगी. यात्रा करने से पहले अपने इष्ट देव का स्मरण करें. अटकलें पर ध्यान और जोखिम भरे कार्य न करें. जो बाधाएं कार्यक्षेत्र में आ रही वह सभी इस हफ्ते दूर होंगी. परिणाम आपके हिसाब से मिलने लगेंगे. आप उदास महसूस करेंगे और बाद में कुछ विशेष नहीं हो पाएगा. आप आलोचना और अपने शुभचिंतको के विरोध का सामना कर सकते हैं.

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों की रुचि इस हफ्ते अपनी संतान के प्रति अधिक रहेगी. आपको सलाह है कि कानूनी मामलों में लापरवाही नहीं करें. प्रयास और सहयोग से अनुकूलता आएगी. व्यापारी वर्ग के लोगों को नए कामकाज सौंपा जा सकता है. वाहन आदि का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें. संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी. कार्य के पूर्ण होने में देरी महसूस हो सकती है. जो कुछ चीजें जिन्हें आप बदल नहीं सकते उसके साथ संजोता करने में ही बुद्धिमानी है. आपको सरकार और प्रशासन के द्वारा परेशानी का सामने करना पड़ सकता है. आपके बच्चों को भी कुछ कठिनाइयों होंगी.

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सफलता दिलाने वाला रहेगा. आपकी रुचि इस हफ्ते साहित्य संगीत में दिलचस्पी अधिक रहेगी. रुके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है. दूसरों के लिए अपनी उपलब्धता बनाए रखें. इस सप्ताह आप शेयर बाजार में अपने धन का निवेश कर सकते है. देखा जाए तो यह आपके लिए एक लाभदायक सप्ताह है जहां अच्छा अवसर आप के लिए इंतजार कर रहा हैं. कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ की अथवा नए अवसरों की संभावना है.

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों के आय के साधनों में वृद्धि होने की संभावनाएं हैं. आपको सलाह है कि जितने हो सके दिखावा करने से बचें. स सप्ताह रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां मिलेंगी. आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे. अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें. घर परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा और सुखद रहेगा.

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए सप्ताह सामान्य से निम्न रहने वाला है. इस हफ्ते हो सकता है कि आपके काम न बन पाएं. आज आप थोड़ा उदास महसूस करेंगे. आप आलोचना और अपने शुभचिंतको के विरोध का सामना कर सकते हैं. जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करे. स्वास्थ्य और धन में लाभ मिल सकता है. समायोजन लगभग हर स्तर पर आवश्यक हैं, आपको धैर्य रखना होगा और चीजों को उनकी प्राकृतिक प्रक्रिया के साथ हस्तक्षेप से बचने की जरूरत है, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी.

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए दिन बेहद ही अनुकूल रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ अगर आपको कोई मतभेद चल रहा है तो वह इस हफ्ते दूर हो जाएंगे. नौकरी और परिवार में बिखर चुकी चीजों को पुनः संगठित करने में ऊर्जा लगाएं. अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होएंगे. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

समाचार स्रोत

यह खबर ABP NEWS ASTRO से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗