4 नवंबर 2026, 6:10 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेक्नोलॉजी

WhatsApp New Feature : अब मैसेज पढ़कर खुद काम सुझाएगा WhatsApp, आ रहा है Smart Text Actions

WhatsApp New Feature : WhatsApp पर हर दिन दोस्तों, परिवार और ऑफिस के ग्रुप में न जाने कितने मैसेज आते हैं. इनमें कभी किसी का फोन नंबर होता है, तो कभी मिलने का समय, किसी जगह का पता या जरूरी ईमेल आईडी शेयर की जाती है. ऐसे मैसेज मिलने पर यूजर्स को अक्सर अलग-अलग काम करने पड़ते

WhatsApp New Feature : अब मैसेज पढ़कर खुद काम सुझाएगा WhatsApp, आ रहा है Smart Text Actions
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

WhatsApp New Feature : WhatsApp पर हर दिन दोस्तों, परिवार और ऑफिस के ग्रुप में न जाने कितने मैसेज आते हैं. इनमें कभी किसी का फोन नंबर होता है, तो कभी मिलने का समय, किसी जगह का पता या जरूरी ईमेल आईडी शेयर की जाती है. ऐसे मैसेज मिलने पर यूजर्स को अक्सर अलग-अलग काम करने पड़ते हैं, लेकिन अब WhatsApp इस पूरी प्रक्रिया को थोड़ा आसान बनाने की तैयारी में है. कंपनी एक नया फीचर Smart Text Actions ला रही है, जो चैट में मौजूद जानकारी को पहचान कर उससे जुड़े काम करने के ऑप्शन देगा. तो आइए जानते हैं कि WhatsApp का Smart Text Actions फीचर क्या है और कैसे काम करेगा. 

क्या है WhatsApp का Smart Text Actions फीचर?

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने Smart Text Actions नाम का नया फीचर पेश किया है. यह सुविधा फिलहाल Android और iOS पर WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन यूज करने वाले कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है. इस फीचर की खासियत यह है कि WhatsApp चैट में लिखी गई कुछ खास जानकारियों को अपने आप पहचान सकेगा. इनमें फोन नंबर, तारीख, समय, ईमेल एड्रेस और लोकेशन का पता शामिल है. किसी मैसेज में ऐसी जानकारी मिलने पर ऐप उस टेक्स्ट के नीचे डॉटेड लाइन दिखाएगा. यूजर इस टेक्स्ट पर टैप करके उससे जुड़े ऑप्शन  देख सकेंगे. 

Smart Text Actions फीचर कैसे काम करेगा?

Smart Text Actions के मिलने वाले शॉर्टकट इस बात पर निर्भर करेंगे कि मैसेज में किस तरह की जानकारी मौजूद है. अगर किसी ने चैट में फोन नंबर भेजा है, तो यूजर उसे कॉपी करने, कॉन्टैक्ट में सेव करने या सीधे कॉल करने का ऑप्शन चुन सकेंगे.  इसी तरह मैसेज में कोई तारीख या समय लिखा होने पर उसे कॉपी करने, फोन के कैलेंडर में जोड़ने या WhatsApp के अंदर ही नया इवेंट बनाने का ऑप्शन मिल सकता है. वहीं किसी जगह का पता मिलने पर उसे मैप्स ऐप में खोलकर रास्ता देखा जा सकेगा. अगर चैट में ईमेल आईडी शेयर की गई है, तो उस पर टैप करने से डिफॉल्ट ईमेल ऐप के जरिए मेल भेजने का ऑप्शन सामने आएगा. 

यह भी पढ़ें - WhatsApp Guest Calling: WhatsApp पर ऐसे बनाएं कॉल लिंक, बिना अकाउंट वाले गेस्ट भी कर सकेंगे जॉइन

यूजर्स दे सकेंगे फीचर पर अपना फीडबैक

WhatsApp इस फीचर के जरिए मिलने वाले सुझावों पर यूजर्स की राय भी जानना चाहता है. किसी टेक्स्ट एक्शन को चुनने के बाद स्क्रीन के निचले हिस्से में फीडबैक का ऑप्शन दिखाई दे सकता है. यहां यूजर्स बता सकेंगे कि ऐप की तरफ से दिया गया सुझाव उनके लिए यूजफुल था या नहीं, हालांकि जो लोग इन शॉर्टकट का यूज नहीं करना चाहते, वे डॉटेड लाइन वाले टेक्स्ट को नजरअंदाज करके सामान्य तरीके से चैट जारी रख सकते हैं, फिलहाल इसका रोलआउट धीरे-धीरे किया जा रहा है और सभी यूजर्स तक पहुंचने में समय लग सकता है. 

दोनों तरह के मैसेज पर करेगा काम

रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर यूजर्स के भेजे गए मैसेज में मौजूद जानकारी पर भी Smart Text Actions काम करेगा. किसी टेक्स्ट के नीचे दिखाई देने वाली डॉटेड लाइन पर टैप करने पर एक पॉप-अप मेन्यू खुलेगा. इसमें सबसे ऊपर पहचानी गई जानकारी भी दिखाई जाएगी. 

यह भी पढ़ें - Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗