3 अक्टूबर 2026, 4:35 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेक्नोलॉजी

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल

फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले अगर आप Xiaomi 17T खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि इस फोन की कीमत पर एक नया अपडेट सामने आया है. कंपनी के इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत एक बार फिर बढ़ा दी गई है. इस बार फोन के दोनों स्टोरेज मॉडल पर सीधे 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 12GB रैम के साथ 256GB

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले अगर आप Xiaomi 17T खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि इस फोन की कीमत पर एक नया अपडेट सामने आया है. कंपनी के इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत एक बार फिर बढ़ा दी गई है. इस बार फोन के दोनों स्टोरेज मॉडल पर सीधे 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज वाले दोनों वेरिएंट अब पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं. नई कीमतें 1 अक्टूबर से लागू हैं और Xiaomi की ऑनलाइन स्टोर के साथ Amazon India पर भी दिखाई दे रही हैं. 

Xiaomi 17T की कीमत फिर कितनी बढ़ी है?

नई कीमत के बाद Xiaomi 17T के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 69,999 रुपये हो गई है. इससे पहले यह वेरिएंट 64,999 रुपये में मिल रहा था. वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत अब 74,999 रुपये हो गई है. पहले इसकी कीमत 69,999 रुपये थी. इन दोनों ही वेरिएंट पर 5,000 रुपये का सीधा इजाफा किया गया है. 

लॉन्च के मुकाबले अब कितना महंगा?

Xiaomi 17T को भारत में जून में लॉन्च किया गया था.उस समय 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये रखी गई थी. अब नई कीमतों के साथ दोनों मॉडल अपनी शुरुआती कीमत से 10,000 रुपये महंगे हो चुके हैं. इससे पहले जुलाई में भी कंपनी ने दोनों वेरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की थी. फोन को भारत में ब्लैक, ब्लू और वायलेट रंगों में पेश किया गया है. 

यह भी पढ़ें - स्मार्ट ग्लास के बीच Apple नहीं भूला Vision Pro, नए हेडसेट पर काम जारी!

Xiaomi 17T में क्या मिलता है?

फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिपसेट मिलता है. फोन में 12GB LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का ऑप्शन है. 
 
Leica कैमरा और बड़ी बैटरी

Xiaomi 17T में 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है. फोन 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. पीछे Leica-ब्रांडेड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 800 मुख्य कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. 

यह भी पढ़ें - Jio का Anniversary ऑफर, 1499 रुपये में 4G फोन पर 6 महीने डेटा फ्री

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗