अखिलेश-डिंपल शादी की सालगिरह पर 27 घंटे का महायज्ञ पूरा:लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर 27 की जीत में बढ़ाएं दूर करने के लिए हुआ पूजन,गौरव बोले- 12 दिसंबर होगा ऐतिहासिक दिन
लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर सोमवार से चल रहा 27 घंटे का महा हवन और पूजन मंगलवार दोपहर 1 बजे संपन्न हो गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की शादी की 27वीं सालगिरह के मौके पर इस अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया गया। सपा नेता

लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर सोमवार से चल रहा 27 घंटे का महा हवन और पूजन मंगलवार दोपहर 1 बजे संपन्न हो गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की शादी की 27वीं सालगिरह के मौके पर इस अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया गया। सपा नेता गौरव चौधरी की ओर से इस हवन-पूजन का आयोजन कराया गया था। डिंपल और अखिलेश की तस्वीर के साथ हवन हवन स्थल पर अखिलेश यादव और डिंपल यादव की तस्वीर रखी गई थी। तस्वीर में प्रभु श्रीराम और माता सीता दोनों को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। सपा कार्यालय के बाहर इस आयोजन से जुड़े पोस्टर और होर्डिंग भी लगाए गए। इनमें लिखा गया, 'भगवान सीताराम की कृपा सदैव आप पर बनी रहे और प्रेरणादायक रहे।' पोस्टर के जरिए 2027 के नए संकल्प का शंखनाद करने का संदेश भी दिया गया। हवन करने वाले गौरव चौधरी उन्होंने कहा कि हवन-पूजन के जरिए सरकार बनाने में आने वाली सभी बाधाएं दूर होने की कामना की गई है। इस बार प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से ऐसा योग बना है कि समाजवादी पार्टी को सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता। भाजपा पर लगाया गुमराह करने का आरोप गौरव चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ लोगों को गुमराह करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि उनकी बचपन से प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण में आस्था है। इसे कोई छीन नहीं सकता। हम हिंदू परिवार में पैदा हुए हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार धार्मिक कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं और ढकोसले करते हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के लोग श्रद्धा और आस्था से प्रभु श्रीराम को मानते हैं। यही दोनों के बीच सबसे बड़ा फर्क है। गौरव चौधरी ने यह भी कहा कि 12 दिसंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे हैं। यह दिन भी पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗