24 नवंबर 2026, 2:05 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अखिलेश सरयू में स्नान कर लाल टोपी त्यागें:सहारनपुर में बजरंग दल नेता बोले-मथुरा में कृष्ण मंदिर बनवाने का संकल्प लें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन करने संबंधी बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हिंदुत्व की राजनीति के सहारे अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करना चाहते हैं। अगर वह वास्तव में हिंदुत्व की राज

अखिलेश सरयू में स्नान कर लाल टोपी त्यागें:सहारनपुर में बजरंग दल नेता बोले-मथुरा में कृष्ण मंदिर बनवाने का संकल्प लें
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन करने संबंधी बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हिंदुत्व की राजनीति के सहारे अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करना चाहते हैं। अगर वह वास्तव में हिंदुत्व की राजनीति करना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले अपनी मुस्लिम परस्त मानसिकता का चेहरा उतारना होगा। विकास त्यागी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या में रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो उन्हें सरयू में स्नान के दौरान अपनी लाल टोपी भी त्याग देनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में निहत्थे रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। उनके मुताबिक, लाल टोपी उन घटनाओं और रामभक्तों के रक्तपात का प्रतीक है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा की पूर्ववर्ती राजनीति के कारण अयोध्या में राम मंदिर निर्माण लंबे समय तक बाधित रहा। मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण का संकल्प लेने की चुनौती विकास त्यागी ने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रदर्शित करना चाहते हैं तो सरयू के जल में खड़े होकर संकल्प लें कि जब तक मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर नहीं बन जाता, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश को केवल मंदिर निर्माण के समर्थन की घोषणा नहीं करनी चाहिए, बल्कि इसके लिए चलाए जाने वाले आंदोलनों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्हें इस मुद्दे पर अपना रुख सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करना चाहिए और मंदिर निर्माण के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लेना चाहिए। साधु-संतों के विरोध को बताया उचित अयोध्या में साधु-संतों की ओर से अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे का विरोध किए जाने पर भी विकास त्यागी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने संतों की नाराजगी का समर्थन करते हुए इसे उचित बताया। आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का नेतृत्व हमेशा सनातन धर्म और राम मंदिर निर्माण के विरोध में खड़ा रहा है। ऐसे में अब अखिलेश यादव के रामलला के दर्शन करने की इच्छा जताने पर सवाल उठना स्वाभाविक है। योगी आदित्यनाथ को बताया सशक्त हिंदूवादी नेता विकास त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को देश का सशक्त और प्रखर हिंदूवादी नेता बताया। साथ ही कहा कि वह देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर अखिलेश यादव हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों के जरिए अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ अपनी विचारधारा और नेतृत्व के दम पर जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗