अतीक का बेटा बोला- लंबा सफर था, कुछ नहीं कहना:उमेश पाल हत्याकांड में पेशी के बाद झांसी जेल लौटा, कौशांबी में भाई की गाड़ी रोकी
झांसी जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को सोमवार को उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद देर रात उसे कड़ी सुरक्षा के बीच वापस झांसी जेल लाया गया। इस दौरान मीडिया ने अली से बात करने की कोशिश की। सवालों पर अली पुलिस वैन के अंदर चुप बैठा रहा। जब उससे पूछा गया कि सरकार से कुछ कहन

झांसी जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को सोमवार को उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद देर रात उसे कड़ी सुरक्षा के बीच वापस झांसी जेल लाया गया। इस दौरान मीडिया ने अली से बात करने की कोशिश की। सवालों पर अली पुलिस वैन के अंदर चुप बैठा रहा। जब उससे पूछा गया कि सरकार से कुछ कहना चाहते हैं? तो उसने कहा- ‘लंबा सफर था, भैया... कुछ नहीं कहना चाहेंगे।’ 2027 में परिवार से कोई चुनाव लड़ेगा या नहीं, इस सवाल पर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर सीधे झांसी जिला जेल के अंदर चली गई। अली की पेशी और वापसी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रयागराज से सुरक्षा के बीच झांसी पहुंचा अली 21 सितंबर को उमेश पाल हत्याकांड मामले में अली की कोर्ट में पेशी थी। उसे सुबह करीब 6 बजे झांसी जेल से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया था। अली का काफिला कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र से गुजरा तो सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने काफिले में शामिल वाहनों को रोककर चेकिंग की। इस दौरान अतीक के दूसरे बेटे अहजम अहमद की गाड़ी को भी रोका गया। पुलिस ने उससे काफी देर तक पूछताछ की। वाहन चेकिंग के बाद उसे जाने दिया गया। इसके बाद अली को प्रयागराज ले जाकर कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद देर रात उसे कड़ी सुरक्षा के बीच वापस झांसी जिला जेल लाया गया।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗