24 नवंबर 2026, 3:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अतरौलिया सीट को लेकर मंत्री निषाद-ओपी राजभर में ठनी:संजय बोले- गलतफहमी दूर कर देंगे; AIMIM ने हैदराबादी बिरयानी बांटी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने इशारों-इशारों में अपने ही NDA सहयोगी सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधा। कहा- अतरौलिया विधानसभा सीट निषाद पार्टी की है। कल भी थी और आज भी रहेगी। संजय निषाद ने कहा- हम सभी NDA के साथी हैं, लेकिन कुछ लोगों ने गलतफहमी प

अतरौलिया सीट को लेकर मंत्री निषाद-ओपी राजभर में ठनी:संजय बोले- गलतफहमी दूर कर देंगे; AIMIM ने हैदराबादी बिरयानी बांटी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने इशारों-इशारों में अपने ही NDA सहयोगी सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधा। कहा- अतरौलिया विधानसभा सीट निषाद पार्टी की है। कल भी थी और आज भी रहेगी। संजय निषाद ने कहा- हम सभी NDA के साथी हैं, लेकिन कुछ लोगों ने गलतफहमी पाल रखी है। पूरा प्रदेश छोड़कर एक ही सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। हम उनकी गलतफहमी दूर कर देंगे। हैदराबादी बिरयानी को लेकर सपा नेता आजम खान के तंज के बाद इटावा में AIMIM ने बिरयानी बांटकर जवाब दिया। ओवैसी के पोस्टर लगाकर पार्टी नेताओं ने करीब 500 लोगों को बिरयानी के पैकेट बांटे। 19 नवंबर को ओवैसी की रामपुर रैली को लेकर आजम खान ने तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि हमारे इलाके में हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं की जाती। यहां के लोग पुलाव और मटन बिरयानी खाना पसंद करते हैं। यूपी में विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच 23 और 24 नवंबर को नई दिल्ली में बैठक होगी। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, यूपी प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और वर्किंग प्रेसिडेंट इमरान मसूद बातचीत में शामिल होंगे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗