28 अक्टूबर 2026, 4:15 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट 30 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. यह इस मामले में तीसरी सुनवाई बताई जा रही है. जन सुराज के नेता और 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा से प्रत्याशी रहे पीयूष प्रियदर्शी ने दावा किया है कि इ

अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट 30 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. यह इस मामले में तीसरी सुनवाई बताई जा रही है. जन सुराज के नेता और 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा से प्रत्याशी रहे पीयूष प्रियदर्शी ने दावा किया है कि इस सुनवाई में बड़ा फैसला आ सकता है. हालांकि, अनंत सिंह को जेल भेजने या उनकी जमानत रद्द होने को लेकर अभी कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है.

दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. इसी मामले में 30 अक्टूबर को सुनवाई प्रस्तावित है. पीयूष प्रियदर्शी के मुताबिक, सुनवाई की तारीख तय है, लेकिन इसमें एक-दो दिन का बदलाव भी संभव है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अदालत इस मामले में अहम फैसला सुना सकती है. उन्होंने कहा कि यह तारीख दुलारचंद यादव की पहली पुण्यतिथि के आसपास पड़ रही है.

यह भी पढ़ें- नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं

बता दें कि बीते साल यानी 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा में दुलारचंद की हत्या कर दी गई थी. जिसके आरोप अनंत सिंह पर लगे थे. मामले में अनंत सिंह की गिरफ्तारी भी हुई थी. फिलहाल अनंत बेल पर बाहर हैं. घटना के दिन दुलारचंद यादव जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में मोकामा टाल इलाके में प्रचार कर रहे थे. इसी दौरान उनका सामना अनंत सिंह के काफिले से हुआ था. इसी दौरान गोलीबारी में उनकी मौत हो गई थी.

सरकार के रुख पर पीयूष ने उठाए सवाल

पीयूष प्रियदर्शी ने आरोप लगाया कि पहले अनंत सिंह को पार्टी और सरकार का समर्थन मिला था. उनके मुताबिक, इसी वजह से हाई कोर्ट में सरकार ने अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा और अनंत सिंह को जमानत मिल गई. उन्होंने दावा किया कि अब सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार ने अनंत सिंह के खिलाफ अपना पक्ष रखा है. इसलिए उन्हें याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसले की उम्मीद है. 

जेडीयू से निष्कासन और सरकारी आवास का नोटिस

अनंत सिंह को जेडीयू ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. आरोप है कि उन्होंने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी अनुज कुमार के पक्ष में प्रचार किया. इसके अलावा, भवन निर्माण विभाग ने उन्हें 25 नवंबर तक सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया है. इन घटनाओं के बीच दुलारचंद यादव हत्याकांड की सुनवाई पर भी राजनीतिक हलकों की नजर है.

पचुनाव हुआ तो फिर मैदान में उतरेंगे पीयूष

मोकामा में संभावित उपचुनाव को लेकर पीयूष प्रियदर्शी ने कहा कि अगर अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म होती है, तो वह फिर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने दावा किया कि इस बार अनंत सिंह तीसरे स्थान पर रहेंगे. पटना स्नातक चुनाव पर उन्होंने कहा कि मुख्य मुकाबला जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार और आरजेडी प्रत्याशी दिलीप पटेल के बीच है. उनके मुताबिक, जन सुराज प्रत्याशी अनुज कुमार मुकाबले में पीछे हैं.

यह भी पढ़ें- नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗