24 नवंबर 2026, 6:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अयोध्या में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत:लखनऊ से अयोध्या जा रहे थे दोनों, चालक वाहन छोड़कर भागा

अयोध्या में ट्रैक्टर-ट्रॉला और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार (30) और गोविंद कुमार (28) के रूप में हुई है। दोनों लखनऊ से अयोध्या जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रुदौली पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घो

अयोध्या में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत:लखनऊ से अयोध्या जा रहे थे दोनों, चालक वाहन छोड़कर भागा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
अयोध्या में ट्रैक्टर-ट्रॉला और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार (30) और गोविंद कुमार (28) के रूप में हुई है। दोनों लखनऊ से अयोध्या जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रुदौली पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 52 किलोमीटर दूर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-27) पर हुआ। जानिए पूरा मामला… जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र कुमार और गोविंद कुमार मंगलवार रात बाइक से लखनऊ से अयोध्या जा रहे थे। इसी दौरान मखवापुर के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉला से टकरा गई। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक की तलाश में जुटी पुलिस टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗