8 नवंबर 2026, 1:45 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अयोध्या में दीपोत्सव का रिहर्सल, सरयू घाट पर महाआरती:ड्रोन शो में दिखा राम-रावण युद्ध, राम मंदिर से लता चौक तक भव्य सजावट

अयोध्या में दीपोत्सव से पहले शुक्रवार शाम तैयारियों का भव्य रिहर्सल किया गया। सरयू घाट पर सामूहिक आरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं के साथ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी हिस्सा लिया। घाटों पर बड़ी संख्या में लोग दीपदान और आरती देखने पहुंचे। वहीं, राम की पैड़ी पर लेजर और ड्रोन शो का अभ्यास किया गया। ड्रोन शो में रामायण के कई प्रस

अयोध्या में दीपोत्सव का रिहर्सल, सरयू घाट पर महाआरती:ड्रोन शो में दिखा राम-रावण युद्ध, राम मंदिर से लता चौक तक भव्य सजावट
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
अयोध्या में दीपोत्सव से पहले शुक्रवार शाम तैयारियों का भव्य रिहर्सल किया गया। सरयू घाट पर सामूहिक आरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं के साथ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी हिस्सा लिया। घाटों पर बड़ी संख्या में लोग दीपदान और आरती देखने पहुंचे। वहीं, राम की पैड़ी पर लेजर और ड्रोन शो का अभ्यास किया गया। ड्रोन शो में रामायण के कई प्रसंगों को आसमान में जीवंत किया गया। राम-रावण युद्ध और भरत मिलाप के दृश्य देखकर लोग रोमांचित हो उठे। श्रद्धालुओं ने इन पलों को अपने मोबाइल में कैद किया। राम मंदिर से लेकर लता चौक और शहर की सड़कों तक रंग-बिरंगी रोशनी और झालरों से सजावट की गई है। सड़कों के किनारे लगी एलईडी स्क्रीन पर भी रामायण के प्रसंग दिखाए जा रहे हैं। शनिवार को दीपोत्सव के मुख्य आयोजन में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख से ज्यादा दीये जलाए जाएंगे। सरयू तट पर 2100 बटुक महाआरती करेंगे। करीब 45 मिनट का लेजर शो और 2100 ड्रोन का प्रदर्शन होगा। पांच देशों के कलाकारों समेत देश-विदेश के करीब 2500 कलाकार 12 मंचों पर रामलीला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। महापौर गिरिश पति त्रिपाठी ने बताया कि दीपोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗