अरबपति सपा सांसद नथवानी चार्टर्ड प्लेन से सर्टिफिकेट लेने आए:राज्यसभा चुनाव में जीते थे; अखिलेश से मिले, 3 घंटे में लौटे
सपा के अरबपति राज्यसभा सांसद धनराज नथवानी सोमवार को चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ आए। एयरपोर्ट से सीधे विधान भवन पहुंचे और रिटर्निंग अफसर से राज्यसभा चुनाव में अपनी जीत का सर्टिफिकेट लिया। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव नजर नहीं आए। दरअसल, अखिलेश का अचानक दिल्ली रवाना होने का प्लान बन गया था। वहां उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

सपा के अरबपति राज्यसभा सांसद धनराज नथवानी सोमवार को चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ आए। एयरपोर्ट से सीधे विधान भवन पहुंचे और रिटर्निंग अफसर से राज्यसभा चुनाव में अपनी जीत का सर्टिफिकेट लिया। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव नजर नहीं आए। दरअसल, अखिलेश का अचानक दिल्ली रवाना होने का प्लान बन गया था। वहां उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के मार्च में शामिल होना था। इसलिए यूपी विधानसभा में नथवानी के साथ नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष जासिम अंसारी मौजूद रहे। सर्टिफिकेट लेने के बाद नथवानी अखिलेश के आवास पर पहुंचे। उनसे मुलाकात की। इससे पहले, नथवानी के निजी चार्टर्ड प्लेन को सुबह 8:45 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन वह सुबह 11:10 बजे लैंड हुआ। नथवानी करीब 3 घंटे लखनऊ में रुके और दोपहर 2:10 बजे वापस अहमदाबाद रवाना हो गए। 9 अक्टूबर को 10 सीटों पर निर्विरोध चुने गए थे सभी प्रत्याशी यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें भाजपा के 8 और सपा के 2 प्रत्याशी शामिल हैं। 9 अक्टूबर को भाजपा के सभी 8 नवनिर्वाचित सांसदों ने अपनी जीत का सर्टिफिकेट ले लिया था। सपा सांसद रामगोपाल यादव ने अपना प्रतिनिधि भेजकर सर्टिफिकेट ले लिया था, जबकि धनराज नथवानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वे नवरात्रि के दौरान 12 अक्टूबर को अपना सर्टिफिकेट लेंगे। नथवानी बोले- 'अखिलेश के विजन को आगे ले जाना ही लक्ष्य' सर्टिफिकेट लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में धनराज नथवानी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- अखिलेश का विजन यूपी के विकास को लेकर बहुत स्पष्ट रहा है। उनके कार्यकाल में प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन और डेवलपमेंट के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। राज्य में एक्सप्रेस-वे का जाल बिछा, मेट्रो नेटवर्क शुरू हुआ और विश्वस्तरीय स्टेडियम बने। पीएम मोदी की तारीफ के बाद आए थे विरोधियों के निशाने पर 7 अक्टूबर को धनराज नथवानी पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनके समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में आए थे। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और समर्पण की सराहना करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में लिखा था- ‘25 साल का नेतृत्व, 25 साल की प्रतिबद्धता, सेवा के संकल्प के 25 साल।’ इस पोस्ट में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की उनकी यात्रा दिखाई गई थी। इसके बाद विपक्षी दलों और सपा के आंतरिक गुटों ने सवाल उठाए थे। नथवानी को राज्यसभा भेजने से सपा को क्या फायदा?
--------------- ये भी पढ़ें- कांग्रेस ऑफिस में मारपीट पर इमरान बोले-कार्यकर्ता गलती करते हैं:सपा से गठबंधन आत्मसमर्पण जैसा नहीं होगा; यूपी में सम्मानजनक सीटों पर लड़ेंगे यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने पद संभालते ही 2027 चुनाव की रणनीति और सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अपनी राय साफ कर दी। सीटों के बंटवारे पर इमरान मसूद ने कहा कि गठबंधन आत्मसमर्पण जैसा नहीं होगा। पूरा इंटरव्यू पढ़िए…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


