29 अक्टूबर 2026, 5:49 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अवध बार एसोसिएशन का चुनाव, 5000 वकील डाल रहे वोट:लखनऊ में 22 पद, बैनर पोस्टर लेकर समर्थक गेट पर खड़े

लखनऊ में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के अवध बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। 22 पदों के लिए करीब 5 हजार वकील वोट डाल रहे हैं। इस दौरान अधिवक्ता शोभा राजपूत ने कहा कि नए पदाधिकारियों से उनकी मांग होगी कि कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएं। जजों की कमी के कारण मुकदमों क

अवध बार एसोसिएशन का चुनाव, 5000 वकील डाल रहे वोट:लखनऊ में 22 पद, बैनर पोस्टर लेकर समर्थक गेट पर खड़े
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के अवध बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। 22 पदों के लिए करीब 5 हजार वकील वोट डाल रहे हैं। इस दौरान अधिवक्ता शोभा राजपूत ने कहा कि नए पदाधिकारियों से उनकी मांग होगी कि कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएं। जजों की कमी के कारण मुकदमों की सुनवाई लंबी खिंचती है। इससे अधिवक्ताओं के साथ उनके क्लाइंट भी परेशान होते हैं। कई बार तारीख पर तारीख मिलती है, लेकिन मामलों का निस्तारण नहीं हो पाता। सीओपी प्रमाण पत्र या आईडी कार्ड जरूरी मतदान के लिए अधिवक्ताओं को सीओपी प्रमाण पत्र या अवध बार एसोसिएशन का पहचान पत्र साथ लाना होगा। गुरुवार को मतगणना शुरू होगी, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। सह चुनाव अधिकारी आरबीएस राठौर के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए 11 और महासचिव पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस पर तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। उपाध्यक्ष मध्य पद पर 14 और उपाध्यक्ष जूनियर पद पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। संयुक्त सचिव के पदों पर भी मुकाबला है। महिलाओं के लिए आरक्षित एक सीट पर सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗