आगरा खंड शिक्षक-स्नातक के लिए 12 जिलों में होगी वोटिंग:दोनों सीट के लिए आगरा, अलीगढ़ और कानपुर मंडल में बनेंगे 412 बूथ
यूपी द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के लिए नाम वापसी के बाद अब वोटिंग की तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आगरा, अलीगढ़ और कानपुर मंडल के 12 जिलों में मतदान केंद्र और मतदेय स्थल तैयार किए जा रहे हैं। बता दें कि 23 अक्टूबर को शिक्षक और स्नातक सीट के मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे। 27 अक्तूबर

यूपी द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के लिए नाम वापसी के बाद अब वोटिंग की तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आगरा, अलीगढ़ और कानपुर मंडल के 12 जिलों में मतदान केंद्र और मतदेय स्थल तैयार किए जा रहे हैं।
बता दें कि 23 अक्टूबर को शिक्षक और स्नातक सीट के मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे। 27 अक्तूबर को आगरा में सभी जिलों से प्राप्त मतों की मतगणना होगी। अब विस्तार से पढ़िये...
आगरा खंड शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए 9 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। स्नातक MLC के किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। जबकि शिक्षक MLC के 3 प्रत्याशियों ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। अपना नामांकन पत्र वापस लेने वाले शिक्षक नेता भोज कुमार शर्मा, मदन मोहन शर्मा और सुनील कुमार हैं।
दोनों सीट के लिए अब 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 13 स्नातक MLC और 12 शिक्षक MLC के प्रत्याशी हैं। वोटिंग के लिए तैयारी शुरू
अब 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए तैयारी शुरू हो गई है। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 150 बूथ बनाए जा रहे हैं। इस सीट पर 50,805 मतदाता मतदान करेंगे।
वहीं, आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए करीब 262 बूथों पर वोटिंग होगी। स्नातक सीट के लिए 1,80,292 मतदाता सूचीबद्ध हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर 2,31,097 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हालांकि एक सूची अभी और आनी है। ऐसे में कुछ मतदाता बढ़ सकते हैं।
पहले जानिये किस जिले में कितने शिक्षक-स्नातक वोटर 8 दिन में 35 नामांकन दाखिल हुए थे आगरा खंड की दोनों MLC सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 8 दिन चली। इस दौरान कुल 35 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें स्नातक सीट के लिए 20 और शिक्षक सीट के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। मंडलायुक्त कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया 6 अक्टूबर तक चली। सबसे ज्यादा नामांकन 5 अक्टूबर को हुए। इस दिन सपा के दोनों प्रत्याशियों समेत कुल 22 नामांकन दाखिल किए गए थे। भाजपा के स्नातक और शिक्षक सीट के प्रत्याशियों ने 3 अक्टूबर को नामांकन किया था। भाजपा, सपा और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों के अलावा 26 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी पर्चे भरे। इनके रद हुए थे पर्चे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में रद किए गए नामांकन में बहुजन क्रांति दल के आनंद कुमार शामिल हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों अंबेडकरी हसनूराम, भूपेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह चौहान, राम किशन द्विवेदी, रनवीर सिंह और धर्मपाल सिंह के नामांकन भी रद कर दिए गए। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के किसी भी प्रत्याशी के नामांकन पत्र में कोई कमी नहीं मिली। सभी 15 नामांकन वैध पाए गए। 23 अक्टूबर को होगा मतदान आगरा खंड की दोनों MLC सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। प्रशासन ने चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 11 जोनल मजिस्ट्रेट और 3 आरक्षित जोनल मजिस्ट्रेट, जबकि 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान पार्टियों को पोलिंग पार्टी प्रस्थान स्थल से सुरक्षित रूप से मतदेय स्थल तक पहुंचाएंगे। मतदान पार्टियों के मतदेय स्थल पर पहुंचने की सूचना और चुनाव आयोग की ओर से मांगी जाने वाली अन्य जानकारियां समय से निर्वाचन कंट्रोल रूम और जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करानी होंगी। मतदान के दिन सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे और समय से मतदान शुरू कराएंगे। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान पार्टियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक वापस लाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं अधिकारियों की होगी। दो प्रेक्षक नियुक्त किए गए आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने दोनों सीटों के लिए अलग-अलग प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। स्नातक सीट के लिए IAS हीरालाल एवं शिक्षक सीट के लिए IAS अभिषेक प्रकाश को प्रेक्षक के रूप में नामित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान ने बताया, प्रेक्षक अभिषेक प्रकाश मंगलवार को यहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि प्रेक्षक का प्रवास स्थल सर्किट हाउस कक्ष संख्या-4 निर्धारित किया गया है। निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा सुझाव के लिए जनसामान्य प्रेक्षक से मोबाइल नंबर 9286549524 अथवा दूरभाष नंबर 0562-2991067 पर संपर्क कर सकते हैं। निर्वाचन का कार्यक्रम जानिए 7 अक्तूबर: नामांकन पत्रों की संवीक्षा 9 अक्टूबर: नाम वापसी 23 अक्टूबर: मतदान 27 अक्टूबर: मतगणना ये हैं स्नातक MLC प्रत्याशी चुनाव मैदान में ये हैं शिक्षक MLC प्रत्याशी चुनाव मैदान में
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗