आगरा में आंधी-बारिश, योगी का दौरा कैंसिल:मथुरा में भी तेज बरसात, स्कूलों को बंद करना पड़ा; पश्चिम के 37 जिलों में अलर्ट
पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह से आगरा, मथुरा और हाथरस समेत 5 शहरों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आगरा में इतनी बारिश हुई कि सीएम को योगी का दौरा रद्द करना पड़ा। मथुरा में आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। सभी स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ी। हाथरस में मंडी रखी धान की हजारों बोरियां भी गईं।

पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह से आगरा, मथुरा और हाथरस समेत 5 शहरों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आगरा में इतनी बारिश हुई कि सीएम को योगी का दौरा रद्द करना पड़ा। मथुरा में आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। सभी स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ी। हाथरस में मंडी रखी धान की हजारों बोरियां भी गईं। सड़कों में पानी भर गया। आज 37 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिम यूपी में मौसम बदला है। कल पूर्वी यूपी में भी हल्की बारिश हो सकती है। इससे पहले गुरुवार को नोएडा और गाजियाबाद समेत 20 शहरों में आंधी-बारिश हुई। नोएडा में 7 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग की शटरिंग गिर गई। कासगंज में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। उधर, लखनऊ में बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं। फैजुल्लागंज इलाके की 3 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित है। गोमती का जलस्तर घटने जरूर लगा है, लेकिन घरों में 20वें दिन भी पानी भरा है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗

