29 अक्टूबर 2026, 5:50 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

आगरा में जज पर BSF जवान ने हमला किया:पिता और गनर को पीटा, भीड़ ने कार का शीशा तोड़ा; जलाने की कोशिश की

आगरा में BSF जवान ने अलीगढ़ के अपर जिला जज (ADJ) पर हमला कर दिया। उसने अपने 30-40 साथियों को बुला लिया। इसके बाद जज, उनके पिता और गनर के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने जज की कार का पिछला शीशा तोड़ दिया। आरोप है कि BSF जवान ने जज के परिवार को जान से मारने और कार में आग लगाने की भी कोशिश की। घटना 24 अक्टूबर की है। मंगलवार को FIR दर्ज

आगरा में जज पर BSF जवान ने हमला किया:पिता और गनर को पीटा, भीड़ ने कार का शीशा तोड़ा; जलाने की कोशिश की
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा में BSF जवान ने अलीगढ़ के अपर जिला जज (ADJ) पर हमला कर दिया। उसने अपने 30-40 साथियों को बुला लिया। इसके बाद जज, उनके पिता और गनर के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने जज की कार का पिछला शीशा तोड़ दिया। आरोप है कि BSF जवान ने जज के परिवार को जान से मारने और कार में आग लगाने की भी कोशिश की। घटना 24 अक्टूबर की है। मंगलवार को FIR दर्ज होने के बाद मामला सामने आया। पुलिस ने BSF जवान भूपेंद्र और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला अलीगढ़ की कोर्ट संख्या-5 में तैनात अपर जिला जज गुलाम मुस्तफा शनिवार, 24 अक्टूबर को कार से लखनऊ जा रहे थे। कार में उनके पिता अली मुस्तफा, मां और गनर भी थे। यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली इंटरचेंज से उतरने के बाद वे आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर पहुंचे। मई चौराहे पर जवाहर इंटर कॉलेज के सामने एक बाइक सवार ने उनकी कार में ड्राइवर की तरफ टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। जज ने अपने ड्राइवर से कार रोकने को कहा और खुद गाड़ी से उतरे। उन्होंने बाइक सवार को सही से ड्राइविंग करने की नसीहत दी। लेकिन यह बात बाइक सवार को बुरी लगी, वह गाली देने लगा। उसने अपना नाम भूपेंद्र निवासी गोविंदपुर बताया। कहा- मैं एक बीएसएफ का जवान हूं। इसके बाद उसने 30-40 लोग बुला लिए। 112 पर कॉल किया, नहीं मिली पुलिस सहायता BSF जवान के बुलाने पर मौके पर भीड़ गई। लोगों ने जज के पिता और गनर से मारपीट शुरू कर दी। उनके पिता की नाक और दोनों हाथों की कलाइयों में चोटें आईं। बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए कार को किसी तरह वहां से निकाला। भूपेंद्र ने कार पर हेलमेट या किसी अन्य वस्तु मारकर पिछला शीशा तोड़ दिया। अपर जज ने 112 पर सूचना दी, मगर मौके पर सहायता नहीं मिली। उन्होंने थाना प्रभारी को फोन पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत पर के आधार पर हाथरस के गोविंदपुर निवासी भूपेंद्र और 40 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। DCP बोले- आरोपियों की पहचान की जा रही डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य ने बताया- मामले में 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी रिकार्डिंग के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। एडीजे ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन मौके पर मदद नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी को काल करके पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। किसी तरह वहां से निकल सके। ------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- लखीमपुर में 8 साल के बच्चे को खा गया तेंदुआ: मां की आंखों के सामने दबोचा, दो घंटे बाद 1 किमी दूर आधी बॉडी मिली लखीमपुर में सोमवार शाम 8 साल के बच्चे को तेंदुआ खा गया। मां घर के अंदर खाना बना रही थी, बच्चा बाहर खेल रहा था। तभी तेंदुए ने झपट्‌टा मारकर बच्चे को दबोच लिया। बच्चे के चीखने-चिल्लाने पर मां बाहर की तरफ दौड़ी। शोर मचाया, लेकिन तेंदुआ उसकी आंखों के सामने से उठा ले गया। पढ़ें पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗