24 नवंबर 2026, 4:34 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

'आज हमने देखा कि...', एक्ट्रेस तृषा का जिक्र कर CM विजय पर अन्नामलाई ने कसा तंज

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सोमवार को अभिनेत्री तृषा के नाम पर एक संगठन की शुरुआत होने को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. इसे लेकर उन्होंने तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सरकार पर भी निशाना साधा है.

'आज हमने देखा कि...', एक्ट्रेस तृषा का जिक्र कर CM विजय पर अन्नामलाई ने कसा तंज
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सोमवार को अभिनेत्री तृषा के नाम पर एक संगठन की शुरुआत होने को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. इसे लेकर उन्होंने तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सरकार पर भी निशाना साधा है.

उन्होंने राजधानी चेन्नई में मीडिया से बातचीत में CM विजय की नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘तमिलनाडु की आज की सबसे बड़ी कामयाबी राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही TASMAC शराब की दुकानें और फिल्मों के अभिनेताओं की तारीफ करने का कल्चर है और आज हमने एक अभिनेत्री (तृषा) के नाम पर एक संगठन की शुरुआत होते हुए भी देखा है.’

1983 में हुई थी TASMAC की स्थापना

तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (TASMAC) की स्थापना साल 1983 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन के कार्यकाल के दौरान हुई थी. अन्नामलाई और उनके संगठन वी द लीडर्स फाउंडेशन ने पहले भी TASMAC की शराब की दुकानों से जुड़े मुद्दे उठाए हैं. उन्होंने ऐसी दुकानों की तरफ ध्यान दिलाया है, जिनके कथित तौर पर स्कूलों, धार्मिक स्थलों और बस स्टैंडों के पास संचालित होने के आरोप हैं.

Chennai, Tamil Nadu | We The Leaders founder and Chief K. Annamalai says, "... Tamil Nadu's biggest achievement today is the government-run TASMAC liquor shops and a culture of praising film actors. Today, we also saw an organisation started in the name of an actress (Trisha)." https://t.co/xAunjB3IUJ

— ANI (@ANI) November 23, 2026

कार्तिगई दीपम विवाद पर बोले अन्नामलाई

वहीं, वी द लीडर्स के प्रमुख अन्नामलाई ने सोमवार (23 नवंबर, 2026) को थिरुपरमकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित कार्तिगई दीपम विवाद को लेकर भी बयान दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिए गए अंतरिम आदेश के बाद तमिलनाडु सरकार ने चुनौती देते हुए पुनर्विचार याचिका दाखिल की.

Chennai, Tamil Nadu | On TN govt's review petition in the Thiruparankundram Karthigai Deepam row, the Leaders' Movement founder K. Annamalai says, "Tamil Nadu people should understand that, despite the government having changed, the same picture still prevails... DMK government didn't let the lamp be lit in Thirupurankundram. On Nov 20th, an SC verdict came in which the judges allowed lighting the lamp in Thirupurankundram temporarily on Karthikai Deepam day, ordered the Madurai collector to do it and asked to deploy CISF if needed. Today, the TVK govt has filed a review petition in the Supreme Court. We all have doubts that the TVK govt, without clarity on the SC verdict, has approached the court again. SC have given a verdict that states and cites law and order too... DMK made 150 MPs sign against the judge on this issue before by taking impeachment against the judge... Tomorrow, if TVK does not let light in Thirupurankundram, then it will be against the SC verdict. We, the leaders, ask the TVK govt to implement the SC verdict. State officials should go and light the lamp tomorrow in Thirupurankundram..."

— ANI (@ANI) November 23, 2026

TVK सरकार की पुनर्विचार याचिका पर के. अन्नामलाई ने कहा, ‘तमिलनाडु के लोगों को समझना चाहिए कि सरकार बदलने के बावजूद हालात आज भी वैसे ही बने हुए हैं. DMK सरकार ने थिरुपरमकुंद्रम में दीप जलाने की अनुमति नहीं दी थी. इसके बाद 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक फैसला आया, जिसमें जजों की बेंच ने कार्तिगई दीपम के दिन अस्थायी रूप से थिरुपरमकुद्रंम में दीप जलाने की अनुमति दी थी.’

उन्होंने कहा, ‘अदालत ने मदुरै के जिला कलेक्टर को दीप जलाने का निर्देश दिया था और जरूरत पड़ने पर CISF तैनात करने को भी कहा था. वहीं, आज टीवीके सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कर दी है. हमें शक है कि टीवीके सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर स्पष्टता न होने की बात कहकर दोबारा अदालत पहुंची है.’

अन्नामलाई ने विजय सरकार से क्या की मांग?

अन्नामलाई ने कहा, ‘शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कानून-व्यवस्था से जुड़े पहलुओं का भी जिक्र किया है. इससे पहले डीएमके ने इस मुद्दे पर जज के खिलाफ महाभियोग की मांग उठाकर 150 सांसदों से हस्ताक्षर करवाए थे. अगर कल टीवीके सरकार थिरुपरमकुंद्रम में दीप नहीं जलाने देती है, तो यह शीर्ष अदालत के फैसले के खिलाफ होगा.’

उन्होंने कहा, ‘हम वी द लीडर्स, टीवीके सरकार से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने की मांग करते हैं. राज्य के अधिकारियों को कल थिरुपरमकुंद्रम जाकर दीप जलाना चाहिए.’ 

यह भी पढ़ेंः आजम खान पर असदुद्दीन ओवैसी का शायराना वार, 'हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗