आजम खान से मिलने रामपुर जेल पहुंचे अखिलेश यादव:अंदर चल रही दोनों नेताओं की मुलाकात; एक साल में तीसरी बार मिले
सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को आजम खान से मुलाकात करने रामपुर जिला जेल पहुंचे। जेल बाहर खड़े कार्यकर्ता उनके पहुंचते ही ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगे। सबका अभिवादन करते हुए दोपहर करीब 1:42 बजे वह जेल के अंदर दाखिल हुए। इससे पहले दोपहर करीब डेढ़ बजे अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर जौहर विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर

सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को आजम खान से मुलाकात करने रामपुर जिला जेल पहुंचे। जेल बाहर खड़े कार्यकर्ता उनके पहुंचते ही ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगे। सबका अभिवादन करते हुए दोपहर करीब 1:42 बजे वह जेल के अंदर दाखिल हुए। इससे पहले दोपहर करीब डेढ़ बजे अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर जौहर विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा। यहां आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा, बडे़ बेटे अदीब, सपा जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष समेत अन्य सपाइयों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश यादव कार से जेल के लिए रवाना हुए। कार में उनके साथ अदीब भी जेल तक आए। लेकिन वह अंदर नहीं गए। आजम से मुलाकात के बाद वह उनके घर भी जाएंगे। अखिलेश यादव की एक साल के भीतर आजम खान से यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले 9 अक्टूबर 2025 को अखिलेश रामपुर में आजम खान से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद 7 नवंबर 2025 को आजम खान उनसे मिलने लखनऊ पहुंचे थे। करीब दो महीने पहले शिवपाल यादव ने भी जेल में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला से मुलाकात की थी। इसके बाद वह आजम खान के घर पहुंचे और तंजीन फातिमा से भी मिले थे। आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में बंद हैं। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने इस मामले में दोनों को सात-सात साल की सजा सुनाई है। आजम खान ने हाईकोर्ट में अपील की है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
