23 नवंबर 2026, 2:25 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

'आपके जैसा प्यार मिला तो खुशनसीब समझूंगा', पेरेंट्स की 50वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए कुशाल टंडन

टीवी के पॉपुलर एक्टर कुशाल टंडन के घर इन दिनों जश्न का माहौल है. उनके माता-पिता की शादी को 50 साल पूरे हो गए हैं और इस खास मौके पर पूरे परिवार ने मिलकर गोल्डन जुबली सेलिब्रेट की. इस दौरान शादी की रस्मों से लेकर डांस तक की कई खूबसूरत झलकियां देखने को मिलीं.

'आपके जैसा प्यार मिला तो खुशनसीब समझूंगा', पेरेंट्स की 50वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए कुशाल टंडन
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

टीवी के पॉपुलर एक्टर कुशाल टंडन के घर इन दिनों जश्न का माहौल है. उनके माता-पिता की शादी को 50 साल पूरे हो गए हैं और इस खास मौके पर पूरे परिवार ने मिलकर गोल्डन जुबली सेलिब्रेट की. इस दौरान शादी की रस्मों से लेकर डांस तक की कई खूबसूरत झलकियां देखने को मिलीं.

वहीं, कुशाल ने भी अपने माता-पिता के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया और उन पर खूब प्यार लुटाया.

कुशाल ने दिखाई सेलिब्रेशन की झलक
कुशाल ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके माता-पिता एक-दूसरे को वरमाला पहनाते और मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं. इस खास मौके पर कुशाल लाल कुर्ते में खुद भी ढोल बजाते दिखे.

एक्टर ने अपने मम्मी-पापा के साथ जमकर डांस किया और परिवार के साथ कई तस्वीरें भी क्लिक कराईं. इस जश्न में परिवार के दूसरे सदस्य भी शामिल हुए और सभी ने मिलकर इस खास दिन को यादगार बनाया.

          View this post on Instagram                      

A post shared by KUSHAL TANDON 🇮🇳 (@therealkushaltandon)

कुशाल ने लिखा इमोशनल नोट
कुशाल ने तस्वीरें शेयर करने के साथ एक लंबा इमोशनल नोट भी लिखा. उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, '50 साल का साथ, 50 साल का प्यार, हंसी, वादे, त्याग और हर कदम पर एक-दूसरे का साथ. आज अपने मम्मी-पापा को शादी की 50वीं सालगिरह मनाते देखना और शादी की हर छोटी-बड़ी रस्म को दोबारा होते देखना किसी जादू से कम नहीं है.'

उन्होंने लिखा,  'लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मुझे प्यार पर इतना यकीन क्यों है? मैं प्यार पर इसलिए यकीन करता हूं, क्योंकि मैंने बचपन से अपने माता-पिता को एक-दूसरे से प्यार करते देखा है. प्यार को लेकर मेरी सोच इन्हीं दोनों से बनी है. उन्होंने मुझे सिखाया है कि प्यार सिर्फ बड़े-बड़े वादों या खूबसूरत पलों का नाम नहीं है, बल्कि इसमें धैर्य, दोस्ती, सम्मान, माफी और कभी एक-दूसरे का साथ न छोड़ना भी शामिल है.'

'आपके जैसा प्यार मिला तो खुशनसीब समझूंगा'
एक्टर ने आगे लिखा, 'मम्मी-पापा, अगर मुझे भी आप दोनों जैसा खूबसूरत प्यार मिला, तो मैं खुद को सच में खुशनसीब समझूंगा. आपके साथ के 50 साल पूरे हुए हैं और मेरी दुआ है कि आप दोनों का प्यार यूं ही कई जन्मों तक बना रहे. मैं आप दोनों से शब्दों से भी ज्यादा प्यार करता हूं.'

कुशाल टंडन की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है. हिना खान, काम्या पंजाबी और सना मकबूल समेत कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में कुशाल टंडन शो 'अलायंस' में नजर आए थे

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗