सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड मे नौकरी पाने का मौका ह. कोस्ट गार्ड ने नाविक, यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-I सहित कुल 365 पदों पर भर्ती निकाली है. अलग-अलग पदों के लिए 10वीं, 12वीं या डिप्लोमा की योग्यता मांगी गई है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2026 है. इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार किए बिना अपनी योग्यता जांचकर आवेदन करें
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के तहत अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इनमें नाविक जनरल ड्यूटी GD , नाविक डोमेस्टिक ब्रांच DB , यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-I के पद शामिल हैं. कुल 365 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. हर पद के लिए योग्यता अलग है, इसलिए फॉर्म भरने से पहले संबंधित पद की शर्तें जरूर पढ़ें.
किस पद के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी?
नाविक जनरल ड्यूटी उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. इसमें मैथ और फिजिक्स विषय होने चाहिए.वहीं नाविक डोमेस्टिक ब्रांच इस पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. यांत्रिक इसके लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा जरूरी है. इसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े विषय शामिल हैं.हाइजीनिस्ट-I इस पद के लिए तय शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है केवल 10वीं या 12वीं पास होना हर पद के लिए पर्याप्त नहीं है. आवेदन करने से पहले अपनी पढ़ाई और दूसरे जरूरी नियमों का मिलान जरूर कर लें.
उम्र कितनी होनी चाहिए और फीस कितनी है?
भर्ती में उम्र की शर्त पद और बैच के हिसाब से अलग है. कुछ पदों के लिए उम्र 18 से 22 साल के बीच रखी गई है, जबकि अन्य पदों की आयु सीमा अलग है. आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिल सकती है.आवेदन शुल्क और छूट की सही जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें. फीस जमा करने से पहले यह भी जांच लें कि आपके वर्ग के लिए कितना शुल्क तय किया गया है.
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
उम्मीदवारों को चयन के लिए कई चरणों से गुजरना होगा. इसमें कंप्यूटर पर होने वाली लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेजों की जांच और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं. योग्य उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट खोलें और भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन देखें. आवेदन लिंक पर जाकर जरूरी जानकारी भरें. अपनी पढ़ाई और दूसरे जरूरी दस्तावेजों का विवरण दर्ज करें. लागू होने पर आवेदन शुल्क जमा करें. फॉर्म को अच्छी तरह जांचकर सबमिट करें. आवेदन पूरा होने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करना न भूले.
यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म




