16 अक्टूबर 2026, 5:40 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

इंतजार करते रहे फैंस, गाना सुनाने नहीं आई पलक मुच्छल:मथुरा में अग्र महोत्सव में 2 घंटे चला हंगामा, आयोजक बोले- हमारे साथ धोखा हुआ

मथुरा में गुरुवार रात 11 बजे अग्र महोत्सव में सिंगर पलक मुच्छल के न आने पर फैंस नाराज हो गए। उन्होंने BSA कॉलेज के ग्राउंड में खूब हूटिंग की और 2 घंटे तक हंगामा किया। पहले तो आयोजकों ने मंच से भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस को बुला लिया। लोग पुलिस के सामने भी हूटिंग करते रहे। पुलिस ने लोगों के पास

इंतजार करते रहे फैंस, गाना सुनाने नहीं आई पलक मुच्छल:मथुरा में अग्र महोत्सव में 2 घंटे चला हंगामा, आयोजक बोले- हमारे साथ धोखा हुआ
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मथुरा में गुरुवार रात 11 बजे अग्र महोत्सव में सिंगर पलक मुच्छल के न आने पर फैंस नाराज हो गए। उन्होंने BSA कॉलेज के ग्राउंड में खूब हूटिंग की और 2 घंटे तक हंगामा किया। पहले तो आयोजकों ने मंच से भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस को बुला लिया। लोग पुलिस के सामने भी हूटिंग करते रहे। पुलिस ने लोगों के पास जाकर उन्हें समझाकर शांत कराया। उसके बाद वे ग्राउंड से बाहर निकले। फैन्स ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। वे काफी दूर से परिवार के साथ पलक मुच्छल का शो देखने पहुंचे थे। उन्हें पहले से पलक मुच्छल के न आने की जानकारी नहीं दी गई। इससे उनका समय बर्बाद हुआ है। वहीं, आयोजकों का कहना है कि पलक मुच्छल का कार्यक्रम पहले से तय था लेकिन वह परफॉर्मेंस देने नहीं पहुंची इसलिए उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… मथुरा में 13 अक्टूबर से अग्र महोत्सव शुरू हुआ था। जिसमें अलग-अलग दिन शो और कल्चरल इवेंट्स हुए। पहले दिन कवि सम्मेलन और दूसरे दिन बैंड की प्रस्तुति हुई। 15 अक्टूबर को महोत्सव का आखिरी दिन था। जिसमें पलक मुच्छल को आना था। शो के लिए कोई फीस नहीं रखी गई थी। हालांकि, केवल पास वालों को ही एंट्री थी। फैंस अपने परिवार और दोस्तों के साथ BSA कॉलेज के ग्राउंड में रात 7 बजे से ही पहुंचने शुरू हो गए। करीब 9 बजे से पलक मुच्छल का प्रोग्राम होना था। कभी घड़ी तो कभी मंच को निहारते दिखे लोग ग्राउंड पर बड़ा सा पंडाल बनाया गया था। रात 8 बजते ही पंडाल की लगभग सभी सीटें दर्शकों से फुल हो गई। लोग कभी मंच तो कभी घड़ी की तरफ देखने लगे। रात 10 बजे तक पलक मंच पर नहीं आई। इसके बाद दर्शक अपनी जगह से उठने लगे। कुछ दर्शक मंच के पास पहुंच गए। लोगों ने आयोजकों से पूछा- कब आएंगी पलक उन्होंने आयोजकों से पूछा कि पलक कब तक आएंगी। आयोजकों ने माइक लेकर कहा कि वे अपनी सीट पर जाकर बैठ जाए। पलक बस थोड़ी ही देर में आने वाली है। इसके बाद दर्शक पंडाल में इधर उधर घूमने लगे। काफी देर तक ऐसा ही चलता रहा। लोग अपनी सीट से उठकर आते और मंच से पूछकर चले जाते। इस बीच माइक से बराबर एनाउंस होते रहा कि धैर्य बनाए रखे। अव्यवस्था न फैलाए। पलक आती ही होंगी। लेकिन लोग शांत नहीं हुए। हूटिंग करते देख आयोजकों ने शांत रहने की अपील की लोगों ने हूटिंग करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते पंडाल से शोर होने लगा। आयोजक हालत बिगड़ते देख मंच पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे शांत हो जाए। वे पलक मुच्छल से संपर्क कर रहे हैं। जैसे ही उन्हें पता चलेगा वे अपडेट देंगे। तक तक जाकर अपनी जगह पर बैठ जाए। लेकिन लोग चुप नहीं हुए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। हालत बिगड़ते देख आयोजकों ने पुलिस बुला ली पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया उसके बाद लोग वापस लौट गए। फैंस बोले- अगर पलक की बुकिंग थी तो दस्तावेज दिखाए आयोजक पलक का शो देखने पहुंचे फैंस राघव गोयल ने कहा- वे पलक का प्रोग्राम देखने काफी देर पहले ही बीएसए ग्राउंड पहुंचे गए थे लेकिन पलक नहीं आई। इससे उन्हें निराशा हुई। आयोजकों को बताना चाहिए था कि पलक की बुकिंग हुई थी या नहीं। अगर बुकिंग से जुड़े दस्तावेज हैं, तो उन्हें सामने रखा जाए। महिलाओं ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वे पलक का गाना सुनने के लिए काफी दूर से आई हैं। काफी देर से पलक की परफॉर्मेंस देखने के लिए इंतजार कर रही हैं लेकिन पलक नहीं आई हैं। वो आएंगी भी या नहीं इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। मंच से बार-बार कार्यक्रम शुरू होने की बात कही जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आयोजक बोले- हमारे साथ धोखा हुआ आयोजक और श्री अग्रवाल सभा के पदाधिकारी जयंती अग्रवाल ने कहा कि पलक मुच्छल ने धोखा दिया है। उन्हें शो के लिए बुक किया गया था लेकिन वो आज यहां नहीं पहुंची। हम लोगों के साथ धोखा हुआ है उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। इवेंट ऑर्गनाइजर्स बोले- शर्तों का पालन नहीं हुआ इसलिए नहीं आई पलक इवेंट ऑर्गनाइजर्स ने बताया कि पलक मुच्छल मथुरा आईं थी लेकिन परफॉर्मेंस नहीं दी। अग्र महोत्सव के आयोजकों को बताया गया था कि फूड काउंटर बंद करने होंगे। पलक मुच्छल का शो यू ट्यूब पर लाइव नहीं होगा। लेकिन शर्तों का पालन नहीं हुआ। रात साढ़े 12 बजे तक इंतजार किया गया लेकिन जब आयोजकों ने बात नहीं मानी तो आर्टिस्ट को स्टेज पर नहीं लाया गया। इतनी लेट आर्टिस्ट को मंच पर लाना सही नहीं था। पलक मुच्छल ने कहा- फैंस को निराशा हुई, इसका अफसोस उधर, पलक मुच्छल ने इंस्टाग्राम पर इस पर सफाई दी है। उन्होंने लिखा- दर्शकों के बैठने की जगह पर खाना परोसे जाने या लोगों के खाना खाने के दौरान वह प्रस्तुति नहीं देती हैं। उनके मुताबिक, इस शर्त की जानकारी आयोजकों को पहले ही दे दी गई थी और यह लिखित समझौते में भी शामिल थी। सहमति के बावजूद खाने के स्टॉल चालू रहे और खाना परोसा जाता रहा। इस वजह से वह प्रोग्राम करने नहीं आई। फैंस को हुई निराशा के लिए उन्हें अफसोस है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मॉडल श्रद्धा का तीसरा VIDEO, शिवा हत्याकांड की कहानी सुनाई:बोली- मैंने उसे कूदते हुए देखा; लखनऊ से नेपाल भागी, CCTV में दिखी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का पिछले 12 घंटे में गुरुवार को तीसरा वीडियो सामने आया है। श्रद्धा ने 9 अक्टूबर यानी घटना वाली रात की पूरी कहानी बताई है। श्रद्धा ने कहा- वह हत्या नहीं, सुसाइड था। मैंने अपनी आंखों से उसे कूदते हुए देखा। अगर वहां के CCTV कैमरे देखे जाएंगे, तो सब कुछ सामने आ जाएगा। उसमें दिखेगा कि वह किस तरह कूदा था। पूरी खबर पढ़ें…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗