7 नवंबर 2026, 3:08 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

इंदिरा नगर के योग पार्क में दीपावली मिलन समारोह:बच्चों और महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, विजेताओं को पुरस्कार मिले

लखनऊ के इंदिरा नगर के ए-ब्लॉक स्थित योग पार्क में गुरुवार को दीपावली मिलन समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने गीत, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्सव को यादगार बनाया। समारोह में बच्चों के लिए ड्राइंग, डांस और गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता बच्चों को आकर्षक उपहार दिए ग

इंदिरा नगर के योग पार्क में दीपावली मिलन समारोह:बच्चों और महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, विजेताओं को पुरस्कार मिले
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ के इंदिरा नगर के ए-ब्लॉक स्थित योग पार्क में गुरुवार को दीपावली मिलन समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने गीत, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्सव को यादगार बनाया। समारोह में बच्चों के लिए ड्राइंग, डांस और गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता बच्चों को आकर्षक उपहार दिए गए। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। महिलाओं ने भी गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग जमाया। शंख बजाने की प्रतियोगिता रही खास कार्यक्रम में शंख बजाने की प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इसमें विनीत टंडन ने प्रथम और आरके जोशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। महिलाओं की गीत प्रतियोगिता में गीतांजलि जोशी प्रथम और अनीता गर्ग द्वितीय रहीं। सामुदायिक भावना को मजबूत करते हैं आयोजन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। उन्होंने बच्चों को दीपावली का महत्व समझाया। साथ ही कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सामुदायिक भावना को मजबूत करते हैं। आज के समय में आपसी मेलजोल और सामुदायिक भावना को बनाए रखना जरूरी है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव गोयल और कार्यकारिणी सदस्यों ने संयुक्ता भाटिया का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में महासचिव सुनील त्यागी ने अतिथि और सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗