26 नवंबर 2026, 2:15 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

इमरान मसूद पर JDU का तंज, 'भिखारी' वाले बयान पर क्या बोले श्याम रजक?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान के विवाद में अब बिहार के नेता भी दिलचस्पी ले रहे हैं. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इमरान म

इमरान मसूद पर JDU का तंज, 'भिखारी' वाले बयान पर क्या बोले श्याम रजक?
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान के विवाद में अब बिहार के नेता भी दिलचस्पी ले रहे हैं. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इमरान मसूद की बातों का अर्थ वही है, बस भाषा बदल गई है. उन्होंने कांग्रेस और सपा के बीच चल रही खींचतान पर भी तंज कसा.

दरअसल, सपा की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था, "हम कोई भिखारी नहीं हैं, जो अखिलेश से कुछ मिलने का इंतजार करें. बिना चर्चा के आपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया, फिर हम बात ही क्यों कर रहे हैं?"

यह भी पढ़ें- बृजभूषण शरण पटना पहुंचे, अनंत सिंह के यहां हेलीकॉप्टर से जाएंगे

सहारनपुर से सांसद मसूद ने कहा था कि एक तरफ सपा बातचीत कर रही है और दूसरी तरफ उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है. कांग्रेस अपने नेताओं से चर्चा करेगी कि उसे अब बातचीत के लिए बैठना चाहिए या नहीं.

श्याम रजक ने शायरी से कसा तंज

इमरान मसूद के बयान पर श्याम रजक ने कहा कि अब वे इसी लायक रह गए हैं कि अपनी बात शायरी में कह रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "दिल के टुकड़े हुए हजार, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा." रजक ने कहा कि इमरान मसूद कह रहे हैं कि वे भीख नहीं मांग रहे, लेकिन व्यवहार भिखारी जैसा कर रहे हैं.

पटना, बिहार: जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कांग्रेस नेता इमरान मसूद के बयान पर कहा, "अब उसी लायक वे रह गए हैं, अपनी बात शायरी में कह रहे हैं। सिर्फ भाषा बदल गई है, लेकिन अर्थ वही है कि "दिल के टुकड़े हुए हज़ार, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा।" वही इमरान साहब का हाल है कि हम भीख नहीं मांग रहे हैं, लेकिन भिखारी की तरह व्यवहार कर रहे हैं।"

— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 25, 2026

'अब समझ जाना चाहिए कि समाजवादी पार्टी...'

सपा की पहली उम्मीदवार सूची पर भी श्याम रजक ने कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कि अब समझ जाना चाहिए कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस को किस स्थान पर रखती है. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए कई लोग मैदान में हैं, लेकिन जीतने के लिए एनडीए लड़ रही है. जनता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एनडीए का पूरा समर्थन है. गठबंधन प्रदेश में भारी बहुमत से चुनाव जीतेगा.

संविधान दिवस पर कांग्रेस पर हमला

श्याम रजक ने भाजपा के संविधान गौरव दिवस मनाने का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को संविधान का गौरव मनाना चाहिए. हालांकि, कांग्रेस के संविधान रक्षा दिवस मनाने पर उन्होंने सवाल उठाए. कहा कि कांग्रेस को संविधान रक्षा नहीं, बल्कि संविधान समाप्त करने का दिवस मनाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने संविधान को खत्म करने का काम किया था.

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: इमरान ने कहा 'भिखारी नहीं', BJP बोली- 'सपा के सामने कांग्रेस...'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗