3 अक्टूबर 2026, 2:11 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

इविवि कुलपति का कार्यकाल बढ़ा:प्रो. संगीता श्रीवास्तव को दूसरे टर्म के लिए नियुक्त , 5 साल के लिए बढ़ाया

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को दूसरे कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने उनका कार्यकाल पांच वर्ष के लिए बढ़ाया है। हालांकि, उनका दूसरा कार्यकाल पांच वर्ष या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक रहेगा। दोनों में से जो भी अवधि पहले पूरी होगी, उसी आ

इविवि कुलपति का कार्यकाल बढ़ा:प्रो. संगीता श्रीवास्तव को दूसरे टर्म के लिए नियुक्त , 5 साल के लिए बढ़ाया
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को दूसरे कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने उनका कार्यकाल पांच वर्ष के लिए बढ़ाया है। हालांकि, उनका दूसरा कार्यकाल पांच वर्ष या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक रहेगा। दोनों में से जो भी अवधि पहले पूरी होगी, उसी आधार पर उनका कार्यकाल समाप्त माना जाएगा। इस संबंध में भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी राजेश कुमार की ओर से विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को पत्र भेजा गया है। पत्र के माध्यम से प्रो. संगीता श्रीवास्तव को कुलपति पद पर दूसरे कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्त किए जाने की सूचना दी गई है। पुनर्नियुक्ति से विश्वविद्यालय में प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में निरंतरता बनी रहने की उम्मीद है। कार्यकाल में विस्तार पहला विस्तार (नवंबर 2025): उनका मूल 5 साल का कार्यकाल 29 नवंबर 2025 को पूरा हो रहा था। प्रशासनिक निरंतरता और नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया पूरी होने तक, नवंबर 2025 में शिक्षा मंत्रालय द्वारा उनका कार्यकाल अग्रिम आदेशों तक बढ़ा दिया गया था। दूसरा विस्तार (सितंबर 2026): सितंबर 2026 में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा उनके कार्यकाल को 5 साल के लिए या 70 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) के लिए दोबारा बढ़ाया गया है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗