अपकमिंग डेज में सलमान खान से लेकर श्रद्धा कपूर, इमरान हाशमी तक की फिल्में रिलीज होने वाली हैं. सभी फिल्मों को लेकर फैंस के बीच में काफी बज है. आइए जानते हैं दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों की ओपनिंग कैसी होगी.
'मातृभूमि'
फिल्म के 8 करोड़ की ओपनिंग की खबरें हैं. कम से कम फिल्म के 5 करोड़ और ज्यादा से ज्यादा 8 करोड़ कमाने की उम्मीदें हैं. इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं. फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह फीमेल लीड रोल में हैं. फिल्म अप्रैल महीने में रिलीज होने वाली थी. लेकिन उस वक्त फिल्म पोस्टपोन हो गई. अब दिसंबर में फिल्म रिलीज हो रही है. फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है.
View this post on Instagram
'ईठा'
श्रद्धा कपूर की इस फिल्म के 6 करोड़ की ओपनिंग का प्रेडिक्शन है. फिल्म के कम से कम 5 करोड़ और ज्यादा से ज्यादा 8 करोड़ कमाने की उम्मीदें हैं. फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया. ये फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो गया, जिसमें श्रद्धा कपूर के डांस को बहुत सराहा गया.
View this post on Instagram
'ये प्रेम मोल लिया'
फिल्म के 4.50 करोड़ की ओपनिंग का प्रेडिक्शन है. फिल्म के ओपनिंग डे पर कम से कम 4 करोड़ और ज्यादा से ज्यादा 7 करोड़ कमाने की खबरें हैं. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं. फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना घर जमाई के रोल में दिखेंगे. फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी.
View this post on Instagram
'गनमास्टर जी9'
फिल्म के 4.50 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीदें हैं. कम से कम फिल्म 4 करोड़ और ज्यादा से ज्यादा 7 करोड़ कमा सकती है. फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को सरिम मोमिन और जुनैद वासी ने लिखा है. फिल्म में इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख, अपारशक्ति खुराना और अवनीत कौर जैसे स्टार्स नजर आएंगे.
View this post on Instagram




