10 अक्टूबर 2026, 4:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेलीविजन

एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया ने शादी के 13 साल बाद लिया पत्नी से तलाक, बताई अलग होने की वजह

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विजयेंद्र कुमेरिया ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. अभिनेता ने एक हालिया इंटरव्यू में प्रीति भाटिया के साथ अपना रिश्ता खत्म होने की पुष्टि की. दोनों शादी के 13 साल बाद अलग हो चुके हैं. हालांकि आपको बता दें कि उनका तलाक अभी नहीं हुआ, बल्कि साल 2025

एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया ने शादी के 13 साल बाद लिया पत्नी से तलाक, बताई अलग होने की वजह
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विजयेंद्र कुमेरिया ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. अभिनेता ने एक हालिया इंटरव्यू में प्रीति भाटिया के साथ अपना रिश्ता खत्म होने की पुष्टि की. दोनों शादी के 13 साल बाद अलग हो चुके हैं. हालांकि आपको बता दें कि उनका तलाक अभी नहीं हुआ, बल्कि साल 2025 में ही दोनों का रिश्ता कानूनी रूप से खत्म हो गया था.

2025 में हुआ था विजयेंद्र का तलाक

विजयेंद्र कुमेरिया इन दिनों टीवी सीरियल 'जूही मुई' में नजर आ रहे हैं. इससे पहले उन्होंने 'उड़ान' और 'मोहे पिया मिलन के' सहित कई शोज में काम किया और दर्शकों के बीच पहचान बनाई. अभिनेता ने टेली टॉक इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में तलाक की पुष्टि करते हुए अलग होने की वजह का भी खुलासा किया.

विजयेंद्र कुमेरिया ने कहा, 'ये रातोंरात लिया गया फैसला नहीं है. हमारे बीच कई तरह के मतभेद थे और तालमेल की समस्यांए भी थीं. हमने अपनी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास भी किया, हालांकि अंत में बात नहीं बनी. ये हमारा आपसी फैसला था. हम 2022 में अलग हो गए थे. साल 2025 में हमें डिक्री (कानूनी आदेश) मिला.'

बेटी के लिए कई साल तक किया रिश्ता बचाने का प्रयास

विजयेंद्र कुमार ने प्रीति भाटिया से जनवरी 2012 में शादी की थी. इसके बाद इस एक्स कपल ने साल 2016 में बेटी किमाया का वेलकम किया. टीवी अभिनेता ने बताया कि अपनी बेटी के लिए दोनों कई साल तक रिश्ता बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए. उन्होंने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए कहा, 'किसी भी पैरेंट्स की तरह हम उसके लिए सबसे अच्छा चाहते हैं और हमने वही करने का फैसला लिया.' उन्होंने माना कि बेटी की नाखुश माहौल में परवरिश होने से अच्छा है कि उसे मां और बाप का प्यार अलग-अलग मिले.

विजयेंद्र कुमेरिया का वर्कफ्रंट

39 वर्षीय विजयेंद्र कुमेरिया इन दिनों कलर्स टीवी के शो जूही मुई में इंस्पेक्टर संयम सिंह का किरदार निभा रहे हैं. इससे पहले वो 'शास्त्री सिस्टर्स', 'उड़ान', 'जागृति', 'दीवानियत', 'नागिन 4' और 'तेरी मेरी डोरियां' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं. उन्होंने छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू 'छोटी बहू' से किया था.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗