एटा में मिशन शक्ति फेज 6 शुरू:महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया
एटा में शारदीय नवरात्रि के मौके पर पुलिस लाइंस में मिशन शक्ति अभियान फेज 6 शुरू किया गया। एसएसपी डॉ. इलामारन जी. ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पैदल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।सोमवार की 2 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ

एटा में शारदीय नवरात्रि के मौके पर पुलिस लाइंस में मिशन शक्ति अभियान फेज 6 शुरू किया गया। एसएसपी डॉ. इलामारन जी. ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पैदल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।सोमवार की 2 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। रैली के जरिए लोगों को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अभियान का मकसद महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, किसी भी तरह के उत्पीड़न या महिला संबंधी अपराध होने पर बिना डरे पुलिस की मदद लेने को कहा जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने और उनके लिए सुरक्षित माहौल बनाने में सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने इस अभियान के जरिए महिला सुरक्षा में लोगों की भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


