10 अक्टूबर 2026, 4:03 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

एबीवीपी ने एमजेपीआरयू कुलसचिव का किया घेराव:मूल्यांकन में गड़बड़ी की जांच की मांग

बरेली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव का घेराव किया। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। परिषद ने मांग की कि स्पेशल बैक परीक्षा के फॉर्म तुरंत खोले जाएं। इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी, जिनकी पढ़ाई बैक पेपर के कारण रुक रही

एबीवीपी ने एमजेपीआरयू कुलसचिव का किया घेराव:मूल्यांकन में गड़बड़ी की जांच की मांग
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बरेली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव का घेराव किया। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। परिषद ने मांग की कि स्पेशल बैक परीक्षा के फॉर्म तुरंत खोले जाएं। इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी, जिनकी पढ़ाई बैक पेपर के कारण रुक रही है। एबीवीपी ने एक ही विषय में बार-बार बैक आने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी की जांच होनी चाहिए। छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच कराई जाए, ताकि किसी के भविष्य के साथ अन्याय न हो। इस दौरान महानगर सहमंत्री रवि प्रताप सिंह, आयुष शर्मा, महानगर संगठन मंत्री अरुण सूर्यवंशी, पुष्पेंद्र कठेरिया, युवराज, हर्षित चौधरी, सुजल, सिद्धांत, रुद्राक्ष और आर्यन गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗