एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:25 बूथों पर कल मतदान, 12 केंद्रों पर CCTV से निगरानी, जिला 6 जोन में बंटा
मैनपुरी में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का मोर्चा संभाल लिया है। जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 25 मतदेय स्थलों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा की निगरा

मैनपुरी में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का मोर्चा संभाल लिया है। जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 25 मतदेय स्थलों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा की निगरानी में मतदान कार्मिकों और उनके साथ जाने वाले पुलिस बल को ब्रीफिंग दी गई। जिले के 10 थाना क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर तैयार किया गया है। सभी 12 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि पूरे जिले को 6 जोन और 12 सेक्टर में बांटकर निगरानी की जिम्मेदारी तय की गई है। शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के लिए जिले में अलग-अलग मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें शिक्षक निर्वाचन के 9 और स्नातक निर्वाचन के 16 मतदेय स्थल शामिल हैं। इस तरह कुल 25 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर बूथ तैयार करने, जरूरी लॉजिस्टिक व्यवस्था और पोलिंग पार्टियों की रवानगी के इंतजाम पूरे कर लिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पोलिंग पार्टियां शाम तक अपने निर्धारित मतदान स्थलों पर पहुंच जाएंगी, ताकि मतदान की प्रक्रिया तय व्यवस्था के अनुसार संचालित हो सके। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी समेत प्रशासन की पूरी टीम मौजूद है। पुलिस और प्रशासन मिलकर चुनाव संपन्न कराने की तैयारी कर रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर बूथ और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कर दी गई है। अन्य जरूरी इंतजाम भी पूरे हैं। प्रशासन स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मतदान के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। पोलिंग पार्टियों के साथ जाने वाले पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। मतदान केंद्रों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और बैरिकेडिंग के लिए अलग-अलग ड्यूटियां लगाई गई हैं। पुलिस का अभिसूचना तंत्र भी सक्रिय किया गया है। एसपी ने बताया कि यातायात व्यवस्था को भी ध्यान में रखते हुए इंतजाम किए गए हैं, जिससे आम लोगों के आवागमन में परेशानी न हो और मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहे। अब प्रशासन की प्राथमिकता पोलिंग पार्टियों को सुरक्षित उनके निर्धारित स्थलों तक पहुंचाने और मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की है। जिले में 25 मतदेय स्थलों पर होने वाले इस चुनाव के लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त निगरानी रहेगी।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
