22 अक्टूबर 2026, 5:54 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:लखीमपुर खीरी में लखनऊ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के लिए कल 85 बूथों पर होगा मतदान

लखीमपुर खीरी में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। धर्मसभा इंटर कॉलेज से मतदान कार्मिकों को चुनाव सामग्री के साथ बूथों पर भेजा गया। जिले के 85 बूथों पर शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। जिले में लखनऊ खंड स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए कुल 35,646 मतदाता अपने मताधिकार का प्

एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:लखीमपुर खीरी में लखनऊ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के लिए कल 85 बूथों पर होगा मतदान
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखीमपुर खीरी में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। धर्मसभा इंटर कॉलेज से मतदान कार्मिकों को चुनाव सामग्री के साथ बूथों पर भेजा गया। जिले के 85 बूथों पर शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। जिले में लखनऊ खंड स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए कुल 35,646 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें स्नातक एमएलसी के लिए 30,981 मतदाता पंजीकृत हैं, जबकि शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 4,665 मतदाता 23 अक्तूबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। चुनाव के लिए 85 पोलिंग पार्टियां तैनात हैं, जबकि 15 रिजर्व में रखी गई हैं। जिला प्रशासन ने लखनऊ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ योगानंद पांडेय की मौजूदगी में मतदान कार्मिकों का तीसरा और अंतिम रेंडमाइजेशन हुआ। इसमें निर्वाचन प्रेक्षक भी शामिल थे। रवानगी से पहले कार्मिकों को ड्यूटी ऑर्डर और जरूरी निर्देश दिए गए। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने रवानगी स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश मिले।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗