2 अक्टूबर 2026, 10:16 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
खेल

एशियन गेम्स में भारत की खराब शुरुआत, पहले ही मैच में मिली हार

एशियन गेम्स 2026 में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. टेकबॉल के मेंस डबल्स में डेक्लन मार्शल गोंसाल्वेस और मोहम्मद अनस इमरान बेग की जोड़ी को दोनों मैचों में हार मिली. पहले वियतनाम और फिर दक्षिण कोरिया ने भारतीय जोड़ी को हरा दिया. लगातार दो हार के बाद भारत की मेंस डबल्स में चुनौती खत्म हो गई.

एशियन गेम्स में भारत की खराब शुरुआत, पहले ही मैच में मिली हार
स्रोत: ABP NEWS Sports
शेयर करेंWhatsAppFacebook

एशियन गेम्स 2026 में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. टेकबॉल के मेंस डबल्स में डेक्लन मार्शल गोंसाल्वेस और मोहम्मद अनस इमरान बेग की जोड़ी को दोनों मैचों में हार मिली. पहले वियतनाम और फिर दक्षिण कोरिया ने भारतीय जोड़ी को हरा दिया. लगातार दो हार के बाद भारत की मेंस डबल्स में चुनौती खत्म हो गई.

भारत का पहला मुकाबला वियतनाम की ट्रूओंग जियांग बा और आन्ह खोआ ले की जोड़ी से हुआ. पहले गेम में भारत ने अच्छी टक्कर दी. एक समय स्कोर 10-10 से बराबर था, लेकिन इसके बाद वियतनाम ने लगातार 2 प्वाइंट लेकर गेम 12-10 से जीत लिया. दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी को 8-12 से हार मिली. इस तरह वियतनाम ने मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़े: सचिन तेंदुलकर से यूसुफ पठान तक, खेल जगत के इन दिग्गजों ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश

दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने हराया

इसके बाद भारत का सामना दक्षिण कोरिया के जुनसुक ली और ताएबीन ली से हुआ. इस मैच में भारतीय जोड़ी को दोनों गेम में हार मिली. दक्षिण कोरिया ने पहला गेम 12-4 और दूसरा गेम 12-7 से जीत लिया. 0-2 की हार के साथ गोंसाल्वेस और बेग ग्रुप बी में सबसे नीचे रहे और क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सके.

गोंसाल्वेस और बेग एशियन गेम्स में विश्व चैंपियनशिप के पदक के साथ उतरे थे. दोनों ने 2024 में वियतनाम में हुए टेकबॉल विश्व चैंपियनशिप के मेंस डबल्स में कांस्य पदक जीता था. ये टेकबॉल विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक था.

मेंस डबल्स में भारत का सफर खत्म हो गया है, लेकिन टेकबॉल में भारत के पास अभी और मुकाबले बाकी हैं. मोहम्मद अनस इमरान बेग मिक्स्ड डबल्स में क्विम्सी डिसूजा के साथ उतरेंगे. वहीं, क्विम्सी विमेंस सिंगल्स में भारत की तरफ से खेलेंगी.

क्या है टेकबॉल

टेकबॉल फुटबॉल और टेबल टेनिस से मिलता-जुलता खेल है. ये घुमावदार टेबल पर खेला जाता है. इसमें खिलाड़ी हाथ और बाजू का इस्तेमाल नहीं कर सकते. गेंद को शरीर के दूसरे हिस्सों से खेलना होता है. यह सिंगल्स और डबल्स दोनों में खेला जाता है. एशियन गेम्स 2026 में टेकबॉल पहली बार शामिल किया गया है.

 

यह भी पढ़े: मोहम्मद रिजवान को कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज; क्या बर्बाद होगा करियर?

समाचार स्रोत

यह खबर ABP NEWS Sports से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗