औरैया में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, चालक गाड़ी समेत फरार
औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार 18 साल के युवक की मौत हो गई। गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सैफई ले जाते समय बिगड़ी हालत केशमपुर गांव के रहने वाले राहुल कुमार (18) पुत्र अशोक कुमार श

औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार 18 साल के युवक की मौत हो गई। गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सैफई ले जाते समय बिगड़ी हालत केशमपुर गांव के रहने वाले राहुल कुमार (18) पुत्र अशोक कुमार शुक्रवार रात बाइक से घर से निकले थे। गांव में बाबरपुर मार्ग पर गम देवी मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें CHC दिबियापुर ले गई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सैफई के आयुर्वेदिक चिकित्सालय रेफर कर दिया। एंबुलेंस से ले जाते समय रास्ते में उनकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद चालक उन्हें CHC अजीतमल ले गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिवार में मचा कोहराम राहुल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके छोटे भाई रौनक और विपिन तथा मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में पहले कोई सूचना नहीं मिली थी। CHC अजीतमल से जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर जा रहे हैं।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
