28 अक्टूबर 2026, 4:53 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

केएल राहुल दोनों पारियों में 4 रन बना सके:यशस्वी भी फेल, दूसरी पारी में इंडिया-ए 106/2; न्यूजीलैंड 98 रन आगे

इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन दूसरी पारी में वापसी की। पहली पारी में 113 रन पर सिमटने के बाद टीम ने 10 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। स्टंप्स तक स्कोर 106/2 है। देवदत्त पडिक्कल 56 और साई सुदर्शन 39 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 96 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। के

केएल राहुल दोनों पारियों में 4 रन बना सके:यशस्वी भी फेल, दूसरी पारी में इंडिया-ए 106/2; न्यूजीलैंड 98 रन आगे
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन दूसरी पारी में वापसी की। पहली पारी में 113 रन पर सिमटने के बाद टीम ने 10 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। स्टंप्स तक स्कोर 106/2 है। देवदत्त पडिक्कल 56 और साई सुदर्शन 39 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 96 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। केएल राहुल दोनों पारियों में 4 रन ही बना सके। राहुल पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे। जबकि यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में 5 रन ही बना सके। न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी में 317 रन बनाकर 204 रन की बढ़त हासिल की थी। मारियू ने 76 और फॉक्सक्रॉफ्ट ने 51 रन बनाए सुबह कीवियों ने 135/3 के स्कोर से खेला शुरू किया। न्यूजीलैंड-A के कप्तान राइस मारियू ने 76 रन की पारी खेली। उन्होंने 137 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 79 गेंदों पर 51 रन बनाए। कर्टिस हीफी ने 44 और क्रिस्टियन क्लार्क ने 42 रन का योगदान दिया। इंडिया ए की ओर से अंशुल कंबोज और औकिब नबी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि आकाश दीप ने 2 विकेट हासिल किए। 5 भारतीय बैटर्स पहली पारी में खाता नहीं खोल सके मैच के पहले दिन शनिवार को न्यूजीलैंड-A ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारत-A की पहली पारी 39.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। टीम के 5 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। इनमें केएल राहुल, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मुकेश चौधरी शामिल रहे। यश राठौड़ ने सबसे ज्यादा नाबाद 44 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 32 रन की पारी खेली। कीन ने पहली पारी में 5 विकेट लिए थे न्यूजीलैंड-A के गेंदबाज साइमन कीन ने 24 रन देकर 5 विकेट लिए। जक गिब्सन ने 3 विकेट हासिल किए। ------------------------------------- इंडिया-ए की पहली पारी 113 रन पर सिमटी:राहुल-सुदर्शन खाता नहीं खोल सके, साइमन कीन ने 5 विकेट लिए; न्यूजीलैंड-ए 135/3 इंडिया ए की टीम लिंकन में चल रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में 113 रन पर सिमट गई। शनिवार को न्यूजीलैंड-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत के 5 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। इनमें केएल राहुल, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मुकेश चौधरी के नाम शामिल हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। पूरी खबर
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗