16 अक्टूबर 2026, 5:38 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
खेल

कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ

वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट की दुनिया में अलग पहचान बनाई है. मैदान पर रन बनाने के साथ उनकी कमाई भी चर्चा में रहती है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा वो टी20 लीग में भी खेलते हैं. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि शे होप कितने अमीर हैं, उन्हें वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी सैलर

कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट की दुनिया में अलग पहचान बनाई है. मैदान पर रन बनाने के साथ उनकी कमाई भी चर्चा में रहती है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा वो टी20 लीग में भी खेलते हैं. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि शे होप कितने अमीर हैं, उन्हें वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी सैलरी मिलती है और उनकी कमाई के दूसरे जरिए क्या हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शे होप की अनुमानित नेटवर्थ करीब 5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 44 करोड़ रुपये बताई जाती है. लेकिन, उनकी कुल संपत्ति की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. उनकी कमाई में क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट, टी20 लीग और ब्रांड से जुड़े ऐड का योगदान हो सकता है.

वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी

वेस्टइंडीज के लिए खेलने वाले शे होप की कमाई में बोर्ड कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस शामिल हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सालाना सैलरी करीब 3 लाख डॉलर यानी लगभग 2.6 करोड़ रुपये बताई जाती है. 

CPL से भी होती है कमाई 

शे होप कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं. इस लीग से उनकी कमाई करीब 1 लाख डॉलर यानी लगभग 88 लाख रुपये प्रति सीजन बताई जाती है. लेकिन, उनके मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट की रकम आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं है.

IPL में भी खेल चुके हैं शे होप

शे होप इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल चुके हैं. IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में खरीदा था. इस लीग में खेलने से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला.

ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है कमाई

क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट भी खिलाड़ियों की कमाई का जरिया होता है. शे होप का नाम क्रिकेट उपकरण बनाने वाली कंपनी SS के साथ जुड़ा है. लेकिन, उनके ब्रांड ऐड से होने वाली कमाई का आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. इसलिए उनकी कुल कमाई का हिसाब लगाना मुश्किल है.

 

यह भी पढ़ें: 200+ के चेज में अभिषेक शर्मा हो जाते हैं फ्लॉप, आंकड़ों ने दी गवाही

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗