कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:ट्रेन के आगे कूदकर 2 युवकों ने दी जान, गतका दल पर हमला करने वाला अरेस्ट
नमस्कार, कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें…ट्रेन के आगे कूदकर 2 युवकों ने जान दे दी। एक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, जबकि दूसरा मानसिक रूप से बीमार था। वहीं, स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में नगर कीर्तन के दौरान गतका दल के दो सदस्यों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इधर, भाजपा युवा मोर्चा ने 1

नमस्कार, कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें…ट्रेन के आगे कूदकर 2 युवकों ने जान दे दी। एक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, जबकि दूसरा मानसिक रूप से बीमार था। वहीं, स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में नगर कीर्तन के दौरान गतका दल के दो सदस्यों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इधर, भाजपा युवा मोर्चा ने 17 जिलों की 52 विधानसभा सीटों पर अभियान चलाकर 1.04 लाख नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य रखा है। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1. बर्रा में ऑटो चालक ने की 15 लाख की चोरी: महिला के घर से जेवर और कैश उड़ाए, CCTV में कैद आरोपी बर्रा-2 में ऑटो चालक ने साथी के साथ मिलकर एक बंद मकान में चोरी कर ली। दोनों घर से 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपए कैश ले गए। महिला ने CCTV फुटेज में एक आरोपी को पहचान लिया, जो उसे स्टेशन छोड़ने गया था। 2. सचेंडी में छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी: सुसाइड नोट में लिखा- मां पैसे की जरूरत हो तो अकाउंट से निकाल लेना सचेंडी में 26 साल के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। घटनास्थल घर से करीब एक किलोमीटर दूर है। छात्र ने जान देने से पहले सुसाइड नोट लिखा, जिसमें माता-पिता, भाई-बहन से माफी मांगी। मां से कहा- पैसे की जरूरत हो तो अकाउंट से निकाल लेना। पढ़िए पूरी खबर… 3. कानपुर में IIT से रामादेवी तक 14 गड्ढे:13 पुराने लीकेज की मरम्मत बाकी, जलकल ने नई बनी सड़क भी खोद दी; PWD ने भेजा नोटिस कानपुर में IIT से रामादेवी तक NH-91 पर लीकेज और खुदाई से सड़कें खराब हो रही हैं। पहले से 13 जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। अब जलकल विभाग ने त्रिमूर्ति मंदिर के सामने करीब एक महीने पहले बनी सड़क खोद दी। बिना अनुमति खुदाई पर PWD ने महाप्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पढ़िए पूरी खबर…. 4. मोतीझील में 2.50 लाख लोग छकेंगे गुरु का लंगर, 30 कुंतल दाल-100 कुंतल आटे से बनेगा प्रसाद
मोतीझील मैदान में 24 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर विशाल लंगर का आयोजन होगा। इसमें करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। सोमवार सुबह से 2 हजार से ज्यादा लोग तैयारियों में जुटे हैं। लंगर के लिए 30 कुंतल मिक्स दाल और 100 कुंतल आटे का इंतजाम किया गया है। पढ़िए पूरी खबर… 5. कानपुर में नगर कीर्तन में युवकों पर हमला करने वाला गिरफ्तार: कृपाण से सीने पर किया था वार, 6 आरोपियों पर FIR कानपुर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकले नगर कीर्तन के दौरान गतका दल के दो युवकों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवकों पर लोहे के पंजे, कृपाण और खंजर से वार किए गए थे। हमले में दोनों घायल हो गए थे। पढ़िए पूरी खबर… 6. कानपुर में एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल पर नुक्कड़ नाटक:जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में सेमिनार, सही तरीका बताया गया बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक लेना और कोर्स पूरा होने से पहले दवा छोड़ना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। इससे बैक्टीरिया पर दवाओं का असर कम होने लगता है और सामान्य संक्रमण का इलाज भी मुश्किल हो सकता है। इसी खतरे को लेकर कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज में सेमिनार और नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। पढ़िए पूरी खबर… 7. कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए कानपुर में ट्रैफिक प्लान जारी: रात 11 बजे से 14 रास्तों पर डायवर्जन, 8 जगह पार्किंग कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार रात 11 बजे से डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था मंगलवार को स्नान समाप्त होने तक रहेगी। बिठूर, गंगा बैराज, अटल घाट, परमठ और सिद्धनाथ घाट जाने वाले रास्तों पर विशेष निगरानी रहेगी। 8. BJP युवा मोर्चा का मतदाता जोड़ने का अभियान: कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 सीटों पर 1.04 लाख नए वोटर बनाएगी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने कानपुर-बुंदेलखंड में युवाओं को मतदाता बनाने की मुहिम शुरू की है। 17 जिलों की 52 सीटों पर हर विधानसभा से 2 हजार नए वोटर जोड़ने का लक्ष्य है। इसके लिए कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और जिम में कैंप लगाए जाएंगे, जहां कार्यकर्ता युवाओं को वोटर बनने में मदद करेंगे। पढ़िए पूरी खबर… 9. राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड के बाद शहरभर की इमारतों की जांच, KDA की 5 सदस्यीय कमेटी ने सर्वे शुरू किया पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में आग से दो लोगों की मौत के बाद KDA ने शहर की बहुमंजिला इमारतों की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को 5 सदस्यीय कमेटी की पहली बैठक हुई। सबसे पहले पटकापुर और आसपास के इलाकों में बने अपार्टमेंट की जांच होगी। कमेटी को एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपनी है। पढ़िए पूरी खबर… 10. महाराजपुर में जमीन विवाद में एकतरफा कार्रवाई पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड: दो सगे भाइयों के प्लॉट का मामला, जांच में शिकायत सही मिली महाराजपुर में जमीन विवाद में एक पक्ष का साथ देने के आरोप में शेखपुर चौकी इंचार्ज अनुज पटेल को निलंबित कर दिया गया। मोतीपुर गांव में दो सगे भाइयों के बीच प्लॉट के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस कमिश्नर ने जांच कराई। आरोप सही पाए जाने पर DCP पूर्वी ने कार्रवाई की। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
