8 नवंबर 2026, 2:42 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कानपुर में 26 साल की बॉक्सिंग प्लेयर की हत्या:दिवाली की खरीदारी करने निकली थी, मां बोली- बॉयफ्रेंड ने मार डाला

कानपुर में दीपावली की खरीदारी करने निकली 26 साल की जिम ट्रेनर की हत्या कर दी गई। मां का कहना है कि बेटी को उसके बॉयफ्रेंड ने मार डाला। जिम ट्रेनर गुरुवार को घर से निकली थी। उसे घरवालों ने काफी ढूंढा, लेकिन कहीं नहीं मिली। इसके बाद उन्नाव के गंगाघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, पुलिस को शुक्रवार को एक लड़की का शव मिला। इसके ब

कानपुर में 26 साल की बॉक्सिंग प्लेयर की हत्या:दिवाली की खरीदारी करने निकली थी, मां बोली- बॉयफ्रेंड ने मार डाला
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर में दीपावली की खरीदारी करने निकली 26 साल की जिम ट्रेनर की हत्या कर दी गई। मां का कहना है कि बेटी को उसके बॉयफ्रेंड ने मार डाला। जिम ट्रेनर गुरुवार को घर से निकली थी। उसे घरवालों ने काफी ढूंढा, लेकिन कहीं नहीं मिली। इसके बाद उन्नाव के गंगाघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, पुलिस को शुक्रवार को एक लड़की का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके घरवालों को सूचना दी। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे घरवालों ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी मंतशा कुमारी के रूप में की। मंतशा बॉक्सिंग की प्लेयर भी रह चुकी थी। उसने यूपी लेवल पर गोल्ड मेडल जीता था। मां बोलीं- 5 अक्टूबर को दीपावली की खरीदारी करने गई थी मंतशा इखलाक नगर की रहने वाली थी। उसकी मां संजना ने बताया- गुरुवार शाम करीब 5 बजे बेटी दीपावली की खरीदारी करने चकेरी लालबंगला बाजार गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। शाम करीब 7 बजे से ही उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। पिता बोले- बेटी को मारकर फेंका गया, दोस्त पर शक पिता प्रेम कुमार ने बताया- मंतशा दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन खुशबू की शादी हो चुकी है। बेटा दीपक और मंतशा घर पर रहते थे। मंतशा ने 12वीं पास करने के बाद पिता के साथ बॉक्सिंग सीखना शुरू किया था। पिता पहले स्पोर्ट्स लाइन में बच्चों को बॉक्सिंग सिखाते थे। वह खुद भी गोल्ड मेडलिस्ट हैं। यूपी स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुकी है मंतशा मंतशा भी बॉक्सिंग में यूपी स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुकी थी। इसके अलावा वह कई जगह जिम ट्रेनर के रूप में काम कर चुकी थी। अभी जाजमऊ स्थित फ्यूजन फिट जिम में ट्रेनर थी। 2 महीने पहले हुआ था ऑपरेशन पिता ने बताया- करीब दो महीने पहले मंतशा की बच्चेदानी में गांठ होने से उसका ऑपरेशन कराया गया था। इसके चलते वह कुछ समय से जिम नहीं जा रही थी। दो दिन पहले से ही उसने घर से बाहर निकलना शुरू किया था। पहले मंतशा स्कूटी से लालबंगला बाजार जाती थी। लेकिन, तबीयत ठीक नहीं होने से गुरुवार को ऑटो से गई थी। पिता ने बताया- जिम में एक युवक ट्रेनिंग लेने आता था। उसकी बेटी से बातचीत होती थी। बेटी के बीमार होने पर वह युवक कई बार अस्पताल में उसे देखने भी आया था। पिता ने उसी युवक पर हत्या करने का शक जताया है। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। 18 नवंबर को भतीजी की शादी, घर में तैयारियां चल रही थीं घरवालों ने बताया कि 18 नवंबर को परिवार में भतीजी की शादी होनी है। मंतशा भी शादी की तैयारियों में जुटी थी। इसी सिलसिले में खरीदारी करने बाजार गई थी। बेटी की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं, उन्नाव के सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया- घरवालों की शिकायत पर युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, फोरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें गाजियाबाद में 15-साल के बेटे ने पिता को मार डाला:बहन से झगड़े पर डांटा-पीटा था, सोते समय धारदार हथियार से किया हमला गाजियाबाद के लोनी में 15 साल के बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात लोनी थाना क्षेत्र की आशियाना सिटी स्थित बुध बाजार की है। मृतक की पहचान 58 वर्षीय इरफान अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है। पढ़िए पूरी खबर
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗