4 नवंबर 2026, 6:35 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कानपुर में प्रेमिका के घर में युवक ने किया सुसाइ़ड:देवर ने कमरे में बैठा देखा, तो लगा दी कुंडी; डर से प्रेमी फंदे से लटका

कानपुर में एक युवक ने प्रेमिका के घर में फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार रात वह प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। प्रेमिका ने उसे कमरे में बैठाया और थोड़ी देर में आने की बात कहकर दूसरे कमरे में चली गई। इसी दौरान महिला के देवर ने युवक को कमरे में देख लिया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद देवर ने भाभी से पूछताछ की तो दोनो

कानपुर में प्रेमिका के घर में युवक ने किया सुसाइ़ड:देवर ने कमरे में बैठा देखा, तो लगा दी कुंडी; डर से प्रेमी फंदे से लटका
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर में एक युवक ने प्रेमिका के घर में फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार रात वह प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। प्रेमिका ने उसे कमरे में बैठाया और थोड़ी देर में आने की बात कहकर दूसरे कमरे में चली गई। इसी दौरान महिला के देवर ने युवक को कमरे में देख लिया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद देवर ने भाभी से पूछताछ की तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला घाटमपुर थाना क्षेत्र का है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… फेसबुक पर दोनों की हुई थी दोस्ती युवक की पहचान फतेहपुर के मोहन खेड़ा निवासी शिव प्रताप सिंह (25) उर्फ सौरव के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, करीब 3 साल पहले फेसबुक के जरिए शिव प्रताप की दोस्ती रवाईपुर निवासी पूजा से हुई थी। बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। पूजा के पति आशुतोष सोनकर ललितपुर नगर पालिका में रेवेन्यू इंस्पेक्टर हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। देवर ने कमरे में किसी को देखा पुलिस के मुताबिक, शिव प्रताप देर रात अपनी बाइक गांव के बाहर खड़ी करके पूजा के घर पहुंचा था। पूजा ने उसे एक कमरे में बैठाया और बच्चे को सुलाने की बात कहकर दूसरे कमरे में चली गई। इसी दौरान पानी पीने के लिए उठे पूजा के देवर परितोष को घर में किसी युवक के होने का शक हुआ। उसने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और घर के दूसरे लोगों को बुलाया। पुलिस ने खुलवाया कमरा घर में शोर-शराबा होने के बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया और युवक को बाहर निकलवाया। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पकड़े जाने के डर से शिव प्रताप ने कमरे में रखी साड़ी का फंदा बनाया और लटक गया। पिता बोले- प्रेमिका से मिलने आया था बेटा मृतक शिव प्रताप सिंह के पिता सूरजभान सिंह ने बताया कि उनका बेटा प्रेमिका से मिलने आया था। बुधवार सुबह नौरंगा चौकी इंचार्ज रवि ने फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचने को कहा और बेटे की मौत की सूचना दी। पिता ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया- युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------- ये भी पढ़ें- अब्दुल्ला के निकाह, केदारनाथ पहुंची सारा पर फतवा क्यों:मौलाना बोले- गुनहगार हैं, तौबा तो करनी होगी, अल्लाह जवाब मांगेगा मौलाना शहाबुद्दीन रजवी अक्सर फतवा जारी करने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। वे बरेली स्थित ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। हाल ही में इन्होंने 2 और फतवे जारी किए। एक हिंदू युवक के मुस्लिम सरनेम लगाने पर आपत्ति जताई। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗