26 नवंबर 2026, 2:22 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
खेल

कब, कितने बजे है भारत-श्रीलंका के बीच एशिया कप सेमीफाइनल, देखें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. टीम ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में यूएई को हराया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा. अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका के साथ है, जो ग्रुप-ए की टॉपर रही. भारत का पिछला मैच सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ

कब, कितने बजे है भारत-श्रीलंका के बीच एशिया कप सेमीफाइनल, देखें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. टीम ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में यूएई को हराया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा. अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका के साथ है, जो ग्रुप-ए की टॉपर रही. भारत का पिछला मैच सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ था, लेकिन सेमीफाइनल की टाइमिंग अलग है. जानिए मैच कितने बजे शुरू होगा? इसके लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत से पहले श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गई थी. श्रीलंका-ए ग्रुप स्टेज में पहले और बांग्लादेश-ए दूसरे स्थान पर रही थी. ग्रुप-ए से अफगानिस्तान और हांगकांग बाहर हो गई. ग्रुप-बी में पाकिस्तान-ए 6 अंकों के साथ पहले नंबर पर रही और इंडिया-ए 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर.

कब-कहां है इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए सेमीफाइनल?

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स का पहला सेमीफाइनल मैच दोहा में खेला जाएगा, जो बुधवार, 26 नवंबर को है. दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 27 नवंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच है.

कितने बजे शुरू होगा इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए सेमीफाइनल?

इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. टॉस आधे घंटे पहले 3 बजे होगा.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल की लाइव प्रसारण डिटेल

इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर होगी.

इंडिया-ए स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शाहबाज अहमद, तनुश कोटियान, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), अरशद खान, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स का फाइनल मैच रविवार, 29 नवंबर को होना है. एक संभावना ये है कि फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच हो, क्योंकि दोनों टीमें अलग-अलग सेमीफाइनल खेलेगी. ग्रुप स्टेज में इंडिया-ए पाकिस्तान-ए के हाथों हार गई थी.

यह भी पढ़ें- 'युवराज सर की टिप्स से मिली मदद', वैभव सूर्यवंशी ने किया खुलासा; आधे घंटे हुई थी फोन पर बात

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗