कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव:कानपुर में भाई ने कई बार फोन किया, जवाब नहीं मिलने पर तोड़ा दरवाजा
कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के बारादेवी में सोमवार देर रात कमरे के अंदर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। वह दोपहर से मां और भाई के फोन का जवाब नहीं दे रहा था। रात करीब 11 बजे बड़ा भाई घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से उसे तोड़ा गया। अंदर युवक

कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के बारादेवी में सोमवार देर रात कमरे के अंदर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। वह दोपहर से मां और भाई के फोन का जवाब नहीं दे रहा था। रात करीब 11 बजे बड़ा भाई घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से उसे तोड़ा गया। अंदर युवक का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोन करने पर नहीं मिला जवाब बारादेवी निवासी राजकुमार की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। परिवार में पत्नी सुशीला और बेटे मनीष, अभिषेक व प्रांशु हैं। सुशीला गृहिणी हैं। मनीष और अभिषेक गाड़ी चलाने का काम करते थे, जबकि प्रांशु पढ़ाई कर रहा है। तीनों भाई एक मकान में रहते थे और मां जूही स्थित दूसरे घर में रहती हैं। मनीष ने बताया कि अभिषेक रविवार दोपहर गाड़ी चलाकर घर लौटा था। इसके बाद वह अपने कमरे में आराम करने चला गया। सोमवार दोपहर मनीष ने उसे फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। मां ने भी कई बार फोन किया, मगर जवाब नहीं मिला। रात करीब 11 बजे मनीष घर पहुंचा तो अभिषेक के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर अभिषेक का शव फंदे से लटका मिला। मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच कर रही पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कमरे और आसपास के स्थानों की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अभिषेक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। परिजनों से पूछताछ में फिलहाल युवक के इस कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई किदवई नगर थाना प्रभारी ने बताया कि युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ में अभी कोई ऐसी जानकारी नहीं मिली है, जिससे घटना की वजह स्पष्ट हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
