29 अक्टूबर 2026, 4:45 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट

इन दिनों बैंकिंग सेक्टर में बैंकों की हिस्सेदारी खरीदने और अधिग्रहण को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच बंधन बैंक को लेकर भी एक ऐसी खबरें सामने आईं, जिसने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अबू धाबी का First Abu Dhabi Bank (FAB) बंधन बैंक में हिस्सेदारी खरीद सकता है. हालांकि,

क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

इन दिनों बैंकिंग सेक्टर में बैंकों की हिस्सेदारी खरीदने और अधिग्रहण को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच बंधन बैंक को लेकर भी एक ऐसी खबरें सामने आईं, जिसने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अबू धाबी का First Abu Dhabi Bank (FAB) बंधन बैंक में हिस्सेदारी खरीद सकता है. हालांकि, अब बंधन बैंक ने इन खबरों पर अपना रुख साफ करते हुए किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया है.

बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए कहा कि वह First Abu Dhabi Bank के साथ किसी भी तरह की अधिग्रहण को लेकर उसकी कोई बातचीत नहीं चल है. साथ ही, बैंक ने संबंधित रिपोर्ट को तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए उसमें किए गए दावों को खारिज कर दिया है.

क्या बिकने वाला है बंधन बैंक?

बंधन बैंक ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि फर्स्ट अबू धाबी बैंक उसे खरीदने या उसमें हिस्सेदारी हासिल करने की संभावनाएं तलाश रहा है. बैंक ने साफ लफ्जों में कहा कि वह इस तरह की किसी भी बातचीत में शामिल नहीं है. यानी फिलहाल बंधन बैंक की ओर से किसी भी तरह की बिक्री या अधिग्रहण की पुष्टि नहीं की गई है.

पहले क्या सामने आई थी रिपोर्ट?

इससे पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अबू धाबी की International Holding Company (IHC) और First Abu Dhabi Bank, बंधन बैंक की प्रमोटर कंपनी Bandhan Financial Services Limited (BFSL) में रणनीतिक हिस्सेदारी खरीदने के लिए शुरुआती बातचीत कर रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BFSL रणनीतिक निवेशकों को अपनी 25% से 32% तक हिस्सेदारी बेचने के ऑप्शन पर विचार कर रही थी. इससे कंपनी के कुछ शुरुआती निवेशकों को अपनी हिस्सेदारी बेचकर बाहर निकलने का मौका मिल सकता था. हालांकि, बंधन बैंक ने अब इन खबरों में अपने शामिल होने से इनकार किया है.

बंधन बैंक के शेयरों का क्या रहा हाल?

इन सभी चर्चाओं के बीच शेयर बाजार में भी बंधन बैंक के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल. आंकड़ों के मुताबिक, बंधन बैंक के शेयर की कीमत बढ़कर 157.45 रुपए तक पहुंच गए थे. इसके बाद NSE पर दोपहर 2:45 बजे तक शेयर करीब 1.5% की बढ़त के साथ 153.15 रुपए पर कारोबार कर रहे थे.

TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗