किराये के कमरे में मिला युवक का शव:अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके में युवक ने की आत्महत्या, सुबह से बंद था दरवाजा
छोटी दीपावली के दिन क्वार्सी क्षेत्र में एक युवक की मौत से इलाके में चर्चा फैल गई। किराये के मकान में रहने वाले 25 वर्षीय युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। सुबह से दरवाजा नहीं खुलने पर मकान में रहने वाले लोगों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर युवक मृत मिला। मृतक की पहचान कुलदीप राजपूत (25) पुत्र

छोटी दीपावली के दिन क्वार्सी क्षेत्र में एक युवक की मौत से इलाके में चर्चा फैल गई। किराये के मकान में रहने वाले 25 वर्षीय युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। सुबह से दरवाजा नहीं खुलने पर मकान में रहने वाले लोगों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर युवक मृत मिला। मृतक की पहचान कुलदीप राजपूत (25) पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी अकबरवास, बुलंदशहर, उमरारा के रूप में हुई है। वह क्वार्सी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। बताया गया कि शनिवार सुबह से ही उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला था। इसके बाद कॉलर आकाश ने पुलिस को सूचना दी। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और थाना पुलिस को बुलाया गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सीओ सिविल लाइन सर्वम सिंह ने बताया कि युवक किन परिस्थितियों में कमरे के अंदर मृत मिला, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
