28 अक्टूबर 2026, 6:26 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कासगंज में वाहन ने बाइक को रौंदा, महिला की मौत:भाई और 27 दिन का मासूम बेटा घायल, मथुरा-बरेली हाईवे पर हुआ हादसा

कासगंज में मथुरा-बरेली हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब 10 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 28 साल की कुंती की मौके पर ही मौत हो गई। उनके भाई प्रदीप और 27 दिन का मासूम बेटा विराट गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा

कासगंज में वाहन ने बाइक को रौंदा, महिला की मौत:भाई और 27 दिन का मासूम बेटा घायल, मथुरा-बरेली हाईवे पर हुआ हादसा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कासगंज में मथुरा-बरेली हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब 10 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 28 साल की कुंती की मौके पर ही मौत हो गई। उनके भाई प्रदीप और 27 दिन का मासूम बेटा विराट गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका कुंती पत्नी निर्दोष, गांव बोंदर, थाना सहावर की रहने वाली थीं। वह पिछले दो साल से सोरों कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में अपने पिता पीतांबर के घर रह रही थीं। उनके पति निर्दोष दिल्ली में मजदूरी करते हैं। कुंती अपने भाई प्रदीप के साथ 27 दिन के बेटे विराट को दवा दिलाने कासगंज आ रही थीं। कलेक्ट्रेट के सामने यह हादसा हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗