27 अक्टूबर 2026, 4:01 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेलीविजन

'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों कंटेस्टेंट लव गिल और स्काउट ओपी अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों के बाद स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी ने घर में एंट्री ली और स्काउट के साथ-साथ लव गिल पर भी भड़कती नजर आईं.

'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों कंटेस्टेंट लव गिल और स्काउट ओपी अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों के बाद स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी ने घर में एंट्री ली और स्काउट के साथ-साथ लव गिल पर भी भड़कती नजर आईं.

दरअसल, 'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में यूट्यूबर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी ने घर में एंट्री ली और स्काउट के साथ-साथ लव गिल को भी आड़े हाथों लिया. शो में सलमान खान की जगह बतौर होस्ट नजर आए रोहित शेट्टी ने पहले ही स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद काशवी ने आकर दोनों की क्लास लगाई थी. यूजर्स के मुताबिक, काशवी ने लव के कैरेक्टर पर सवाल उठाए और उन्हें ब्लेम किया. 

लव गिल के छलके आंसू
बाद में लव गिल फूट-फूट कर रोती नजर आईं, उन्होंने स्काउट ओपी से कहा कि तूने मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी है. मेकर्स की ओर से शेयर किए गए वीडियो में लव गिल ने स्काउट से कहा, 'मैं तो किसी को मुंह दिखाने लायक भी नहीं रही. मेरे कैरेक्टर की तूने धज्जियां उड़ा दी हैं. बाहर जाकर क्या बोलेंगे लोग मेरे बारे में? जो चीजें हैं वो मिट नहीं सकती सोशल मीडिया से. मेरा करियर बर्बाद हो गया.'

          View this post on Instagram                      

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

वहीं, लव गिल की पर लगे आरोपों और उनके साथ हुए व्यवहार को लेकर अब उनकी ऑफिशियल टीम का रिएक्शन सामने आया है. टीम ने इंस्टाग्राम पर एक बयान एक जारी कर कहा, उन्होंने लिखा, 'व्यक्ति के सहन करने की भी एक सीमा होती है, जिसके बाद खामोशी भी चीख बन जाती है. टेलीविजन पर लव गिल को इस तरह से अकेले देखना, जहां उनके चरित्र को तार- तार किया जा रहा था और वह अपने बचाव पर कुछ कह भी नहीं पा रही थी, बहुत दर्दनाक था.

          View this post on Instagram                      

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

उन्होंने आगे लिखा, 'उनका परिवार टूट चुका है, बिखर गया है. जरा सोचिए, एक मां होने के नाते घर पर बैठकर ये देखना कितना मुश्किल होगा कि दुनिया आपकी बेटी को बदनाम कर रही है. पहले ही दिन से लव गिल की बाउंड्रीज क्लियर थीं, उसके लिए तो स्काउट भाई के समान था.'

गर्लफ्रेंड के आते ही स्काउटओपी ने लव को  दिया धोखा
वहीं मेकर्स ने हाल ही में एक नया प्रोमो भी शेयर किया है जिसमे देखा स्काउट का लव गिल के लिए बर्ताव बदला-बदला सा दिखा. नए प्रोमो में लव गिल ने स्काउट से कहा, 'अब तुझे नहीं लग रहा कि मुझे वो चीजें हर्ट हो रही हैं. एक दम से तू शिफ्ट मार गया.' इस पर आम्रपाली ने लव से कहा, 'अब वो क्या कर सकता है अगर कल उसने काशवी के सामने नहीं बोला.'

          View this post on Instagram                      

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

इसके बाद लव ने कहा, 'तुम्हारी चुप्पी बाहर लोगों को क्या दिख रही होगी?' आम्रपाली ने जवाब दिया, 'लोगों को सिर्फ मसाज गलत दिख रहा है चुप्पी नहीं.'  प्रोमो में लव ने कहा, 'फिर तू क्यों बोलता था कि मैं तेरे ऊपर कभी गिवअप नहीं करूंगा. इसके बाद स्काउट ने कहा, मेरे घर की चीजें उखड़ चुकी हैं, काशवी ने क्लियरली बोला है. मैं बाउंड्रीज  सेट कर रहा हूं.'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗