खुद को अर्जुन कपूर बताकर महिला से 6.70 लाख ठगे:CBI कार्रवाई का डर दिखाया, QR कोड और RTGS से रकम ट्रांसफर कराई
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने एक महिला को एयरपोर्ट पर पकड़े जाने, कस्टम कार्रवाई और सीबीआई गिरफ्तारी का डर दिखाकर 6.70 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने खुद को विदेशी बताकर इंस्टाग्राम पर महिला से संपर्क किया था। बाद में वॉट्सऐप कॉल कर अलग-अलग बहाने से रकम मांगता रहा। महिला ने साइबर क्राइम थाने में म

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने एक महिला को एयरपोर्ट पर पकड़े जाने, कस्टम कार्रवाई और सीबीआई गिरफ्तारी का डर दिखाकर 6.70 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने खुद को विदेशी बताकर इंस्टाग्राम पर महिला से संपर्क किया था। बाद में वॉट्सऐप कॉल कर अलग-अलग बहाने से रकम मांगता रहा। महिला ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम पर खुद को बताया अर्जुन कपूर पीड़िता के मुताबिक, 11 नवंबर 2026 को इंस्टाग्राम पर एक विदेशी नंबर से मैसेज आया। संपर्क करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अर्जुन कपूर बताया। उसने कहा कि वह भारत आकर हर्बल लाइफ उत्पाद इस्तेमाल करना चाहता है। 15 नवंबर को आरोपी ने वॉट्सऐप कॉल करके बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। भारत में प्रवेश की अनुमति दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपए मांगे। महिला ने डरकर दो बार में QR कोड के जरिए रकम ट्रांसफर कर दी। करीब एक घंटे बाद आरोपी ने एयरपोर्ट से बाहर निकलने के नाम पर 15 हजार रुपए और मांगे। कस्टम में हीरे और सोना पकड़े जाने की कहानी सुनाई पीड़िता के अनुसार, उसी शाम आरोपी ने दावा किया कि उसके पास मौजूद 62 लाख पाउंड, हीरे की अंगूठी और सोना कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है। इस कार्रवाई से बचने के नाम पर उसने 1.40 लाख रुपए और ट्रांसफर करा लिए। 16 नवंबर को आरोपी ने फिर कॉल कर बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर सीबीआई ने उसे पकड़ लिया है। गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर 3.20 लाख रुपए मांगे। महिला ने कई बार में RTGS के जरिए यह रकम भेज दी। CBI और पुलिस की धमकी देकर मांगे 4 लाख 17 नवंबर को आरोपी ने सामान की जांच का वीडियो भेजा और सुबह करीब 11 बजे चार लाख रुपए मांगे। इस दौरान उसने अन्य लोगों से भी महिला की बात कराई। परिवार को जेल भेजने और घर पर सीबीआई व पुलिस के पहुंचने की धमकी दी। दहशत में आई महिला ने RTGS से चार लाख रुपए और ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने 10 लाख रुपए की मांग की। फिर साढ़े तीन लाख रुपए में मामला निपटाने की बात कहकर 18 नवंबर तक का समय दिया। पति ने खाता देखा तो खाली मिली रकम महिला ने पूरी घटना की जानकारी पति को दी। पति ने आगे रकम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मोबाइल लेकर बैंक खाता चेक किया तो उसमें जमा रकम निकल चुकी थी। पीड़िता ने बताया कि परिवार को जेल भेजने की धमकी और पति के बाहर होने के कारण वह आरोपी की बातों में आती चली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
