गोंडा में बारात न लाने वाले दूल्हे पर FIR:मां-बाप भी केस, कहा- बेटे को THAR चाहिए, इंतजार करते-करते बेहोश हुई थी दुल्हन
दहेज में THAR गाड़ी के लिए बारात ने लाने पर वाले दूल्हे पर एक्शन हुआ है। गोंडा में दूल्हन के परिजनों ने दूल्हे और उसके माता-पिता पर FIR कराई है। बारात न आने से परेशान दुल्हन रात भार रोती रही। इस दौरान उसे वो तीन बार बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर महिला थाने में मंगलवार देर

दहेज में THAR गाड़ी के लिए बारात ने लाने पर वाले दूल्हे पर एक्शन हुआ है। गोंडा में दूल्हन के परिजनों ने दूल्हे और उसके माता-पिता पर FIR कराई है। बारात न आने से परेशान दुल्हन रात भार रोती रही। इस दौरान उसे वो तीन बार बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर महिला थाने में मंगलवार देर रात करीब 8 बजे केस दर्ज किया गया। पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। तीन तस्वीरें देखें अब जानिए पूरा मामला कटारिया मोहल्ले के रहने वाले मिर्जा अजमल बेग पेशे से ड्राइवर हैं। परिवार में पत्नी नाजो खातून, बेटी नौशबा मिर्जा बेग और एक बेटा है। अजमल ने नौशबा का निकाह करीब एक साल पहले गोरखपुर के थाना राजघाट के बसंतपुर खास निवासी मोहम्मद असलम के बेटे मोहम्मद सलमान से तय किया था। सलमान 3 भाई और एक बहन में सबसे बड़ा है। अभी विदेश में रहकर पढ़ाई कर रहा है। सोमवार (26 अक्टूबर) को निकाह की तारीख तय हुई थी। इसके लिए शहर में स्थित मैरिज पैलेस बुक किया गया था। शादी के लिए दुल्हन हाथों में मेहंदी रचाकर तैयार बैठी थी। रिश्तेदार भी बारात आने का इंतजार कर रहे थे। पहले बुलेट, फिर मांगी थी थार दुल्हन के पिता मोहम्मद अजमल के मुताबिक, गोरखपुर के रहने वाले दूल्हा मोहम्मद सलमान, उसकी मां सिम्मी और पिता मोहम्मद असलम ने कहा था कि हमें दहेज नहीं चाहिए। सादगी से निकाह करा दीजिए। जैसे-जैसे शादी के दिन नजदीक आए तो ये लोग दहेज की मांग करने लगे। 24 अक्टूबर को उन्होंने दहेज के सामान के तहत बेड, ड्रेसिंग टेबल, सोफा सहित लगभग 109 सामानों की सूची वर पक्ष को भेज दी थी। पिता का आरोप है कि इसके बावजूद 26 अक्टूबर को दूल्हा मोहम्मद सलमान, उसकी मां सिम्मी और पिता मोहम्मद असलम ने अतिरिक्त मांग रखते हुए पहले 'थार' गाड़ी, फिर एक बुलेट और 5 लाख रुपये नकद की मांग शुरू कर दी। लड़के वालों ने कहा- बच्चों को थार पसंद है वधु पक्ष ने इतनी महंगी गाड़ी देने में असमर्थता जताते हुए सामान्य दोपहिया वाहन देने की बात कही, लेकिन लड़के वाले यह कहकर अड़ गए कि "बच्चे को थार ही पसंद है।"मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने बारात लाने से साफ इनकार कर दिया। वधु पक्ष के लोग मंगलवार सुबह 6 बजे तक गोरखपुर से बारात के आने का इंतजार करते रहे, कई बार फोन पर बातचीत और मिन्नतें कीं, लेकिन लड़के वाले नहीं पहुंचे। बारात न आने के सदमे में दुल्हन रो-रोकर बार-बार बेहोश हो रही थी, जिससे उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। पिता बोले- मैरिज हॉल बुकिंग में लगे थे 1.20 लाख पिता ने बताया कि शादी की तैयारियों के लिए मैरिज हॉल की बुकिंग में 1.20 लाख रुपये और कैटरिंग व्यवस्था में 6 लाख रुपये खर्च किए जा चुके थे,जो बारात न आने की वजह से पूरी तरह बर्बाद हो गए। महिला थाना अध्यक्ष अनीता यादव ने बताया परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दिए है। जांच में जो भी निकाल कर आएगा उसके आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों से इस पूरे मामले में साक्ष्य मांगा गया है। -------
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗

