गोरखपुर में शिक्षक MLC चुनाव मतगणना जारी:ध्रुव त्रिपाठी 901 वोट से आगे, 12 प्रत्याशी बाहर
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी 901 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में अब तक 12 प्रत्याशी बाहर हो चुके हैं। ध्रुव को 13,030 और निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को 12,129 वोट मिले हैं। परिणाम की तस्वीर अभी साफ नहीं है। मतगणना में तेजी लाने के लिए ट

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी 901 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में अब तक 12 प्रत्याशी बाहर हो चुके हैं। ध्रुव को 13,030 और निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को 12,129 वोट मिले हैं। परिणाम की तस्वीर अभी साफ नहीं है। मतगणना में तेजी लाने के लिए टेबल की संख्या एक से बढ़ाकर तीन कर दी गई है। मतगणना गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में जारी है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗

