त्योहारों का मौसम चल रहा है. सामने दीवाली, छठ जैसे कई बड़े त्योहार हैं. इस बीच, लोगों की नजर कुकिंग गैस की कीमतों पर टिकी हुई है. चाहे आप घरेलू LPG सिलेंडर बुक करानी हो या फिर आप कोई रेस्तरां, होटल या कैटरिंग का बिजनेस चलाते हो, LPG की सही कीमत की जानकारी रहने से आपको अपने खर्चों को मैनेज करने में मदद मिलेगी.
आज 30 अक्टूबर, शुक्रवार को घरेलू रसोई गैस की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि, इस महीने की शुरुआत में कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर अभी भी महंगे हैं. दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2,810 रुपये है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 2,764.50 रुपये है. वहीं, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 939.50 रुपये और मुंबई में 941.50 रुपये है.
शहरवार चेक करें कीमत
शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली 939.50 रुपये 2,810.00 रुपये नोएडा 939.50 रुपये 2,747.50 रुपये मुंबई 941.50 रुपये 2,764.50 रुपये कोलकाता 968.00 रुपये 2,954.00 रुपये पटना 1,031.50 रुपये 3,100.50 रुपये बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,764.00 रुपये रांची 1,028.50 रुपये 2,990.50 रुपये मेरठ 940.00 रुपये 2,755.00 रुपये वाराणसी 982.00 रुपये 2,945.00 रुपयेकमर्शियल LPG की बढ़ती कीमतों का असर
कमर्शियल LPG का इस्तेमाल रेस्तरां, होटलों, मिठाई की दुकानों, खाने-पीने के स्टॉल और कैटरिंग के कामों में होता है. अभी अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. कमर्शियल गैस की कीमतें बढ़ने से उन व्यवसायों का खर्च बढ़ सकता है, जिसमें बड़े पैमाने पर इसके इस्तेमाल की जरूरत पड़ती है.
मिसाल के तौर पर, अगर किसी बिजनेस को चलाने में महीने में 20 कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल होता है, तो उसे हर सिलेंडर पर हुई 62.50 की बढ़ोतरी के हिसाब से कुल 1,250 रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा. इस तरह से बिजनेस का ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ जाता है, खासकर तब, जब त्योहारों के दौरान मिठाइयों, स्नैक्स और कैटरिंग सेवाओं की मांग बढ़ जाती है.
ये भी पढ़ें:
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे




