चंदौली में कार ने दो युवकों को कुचला, मौत:बच्चे को इलाज के लिए लेकर जा रहे थे अस्पताल; पिकअप ने मारी थी टक्कर
चंदौली के सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे गौसपुर गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान सकलडीहा कोतवाली के 4 गांव निवासी अंजीत गुप्ता (35)पुत्र मिठाई लाल गुप्ता और दीपक विश्वकर्मा (28) पुत्र ब

चंदौली के सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे गौसपुर गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान सकलडीहा कोतवाली के 4 गांव निवासी अंजीत गुप्ता (35)पुत्र मिठाई लाल गुप्ता और दीपक विश्वकर्मा (28) पुत्र बब्बन विश्वकर्मा के रूप में हुई है। दोनों गांव से एक बच्चे को इलाज के लिए कमालपुर ले जा रहे थे। पिकअप कमालपुर की तरफ से आ रही थी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए। सकलडीहा की तरफ जा रही स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे गाड़ी के पहियों के नीचे आ गए। बच्चा घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात ठप रहा। सूचना पर सकलडीहा पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि सड़क हादसे हुआ है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
